एक्सप्लोरर

वैशाली कांड पर शुरू हुई सियासत, RJD ने PM को बताया 'जंगलराज का महाराजा', राहुल ने भी लगाया ये आरोप

आरजेडी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, " जंगलराज के महाराजा नरेंद्र मोदी जी, देख लीजिए आपके जंगल का क्या हाल है?".

पटना: बिहार के वैशाली में बीते दिनों छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को जिंदा जलाए जाने के घटना की देश भर में निंदा की जा रही है. ऐसे में सूबे में भी इस मामले में सियासत शुरू हो गई है. विपक्ष इस मामले में पुलिसिया कार्यशैली और सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. आरजेडी ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पर सीधा हमला बोला है. वहीं , कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

आरजेडी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, " जंगलराज के महाराजा नरेंद्र मोदी जी, देख लीजिए आपके जंगल का क्या हाल है?". इधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि किसका अपराध ज़्यादा ख़तरनाक है- जिसने ये अमानवीय कर्म किया? या जिसने चुनावी फ़ायदे के लिए इसे छुपाया ताकि इस कुशासन पर अपने झूठे 'सुशासन' की नींव रख सके?

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कहाँ है एलईडी की रोशनी में दिल्ली से बिहार आकर जंगलराज खोजने वाले? Nation wants to know (पूरा भारत जानना चाहता है) जंगलराज का महाराजा कौन?

दरसअल, वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र के चंदपुरा ओपी के एक गांव में लगभग 20 दिन पहले एक 20 साल की युवती को गांव के ही दबंगों ने छेड़खानी का विरोध करने पर जिंदा जल दिया था. तीन दिन पहले युवती की पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. युवती के मौत होने तक पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की थी.

ऐसे में नाराज परिजनों ने मृतिका के शव के साथ हंगामा करना शुरू किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और चंदपुरा ओपी के थानाध्यक्ष को सस्पेंड करते हुए मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें - 

शिवानंद तिवारी बोले- बीजेपी नेताओं को नहीं बढ़ने दे रहे थे सुशील मोदी, इसलिए हटाए गए बिहार: BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा- आतंकियों की भाषा बोल रही है कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget