बिहार में बेरोजगारों पर सियासत शुरू, RJD के सवालों पर JDU का ने किया पलटवार, कही यह बात
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार के भोले-भाले युवाओं को बरगलाने के लिए बेरोजगारी के सवाल पर पोर्टल जारी किया है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी तक न हुआ हो, लेकिन बिहार में सियासी हलचल तेज हो चुकी है. दरअसल, मामला यह है कि मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने 9 दिनों पहले बेरोजगारों को लुभाने के लिए "बेरोजगारी हटाओ" नाम से एक पोर्टल जारी किया था, जिसमें बेरोजगार युवा अपना रिज्यूम डाल सकते हैं. अब उनकी पार्टी का दावा है कि महज नौ दिनों में बिहार के 5 लाख बेरोजगार युवाओं ने इसमें अपना नाम रजिस्टर्ड कराया है जो कि अभी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है.
तेजस्वी के झूठे वादों से प्रभावित हैं नौजवान
वहीं, मुख्य सत्ताधारी पार्टी जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार के भोले-भाले नवजवानों को बरगलाने के लिए बेरोजगारी के सवाल पर पोर्टल जारी किया है और कई नौजवान उनके इस झूठे वादों से प्रभावित होकर पोर्टल से जुड़ गए हैं. उनके पास किसी यूनिवर्सिटी की डिग्री होती तो वो लोगों की रिज्यूमे पढ़ पाते ये बेहद शर्मनाक है.
खुद को और तेज प्रताप को दिया रोजगार
राजीव रंजन ने आरजेडी के 15 साल के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने 1990 से 2005 तक आरजेडी को अवसर दिया था और उन्होंने केवल 95 हजार लोगों को नौकरी दी. वहीं जब नीतीश कुमार की कृपा से दोबारा सत्ता में आने का मौका मिला तो तेजस्वी ने बिहार में केवल दो लोगों को रोजगार दिया एक खुद को और दूसरे आपने बड़े भाई तेज प्रताप को.
आरजेडी का होगा 2010 से भी ज्यादा बुरा हाल
तेजस्वी पर तंज कसते हुए राजीव रंजन के कहा कि बड़ा सवाल यह है कि क्या आप सत्ता में आएंगे? विधानसभा चुनाव में आप खुद भी नहीं आ रहे. आपकी पार्टी का परिणाम 2010 से भी ज्यादा बूरा आने वाला है. बिहार की जनता ने मन बाना लिया है, आपको कहीं भी जगह नहीं मिलने वाली है.
नौजवानों को दी जाएगी रोजगार की गारंटी
इधर, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि पिछले 9 दिनों में 'बेरोजगारी हटाओ' पोर्टल पर 5 लाख से ज्यादा नौजवानों ने खुद को रजिस्टर किया है. ये सिर्फ 9 दिन का आकड़ा है, अभी एक महीने बाद चुनाव है. सोच लीजिये आगे क्या होने वाला है. तेजस्वी यादव ने बिहार के नौजवानों के सामने अपना विजन प्रस्तुत किया है, कुछ दिनों बाद पूरा ब्लू प्रिंट भी दिया जाएगा. बिहार के नौजवानों को रोजगार की गारंटी दी जाएगी क्योंकि आज हर घर में नौजवान परेशान है.
जनता तेजस्वी में देखती है भविष्य
मृत्युंजय तिवारी ने कहा, " तेजस्वी यादव का संकल्प है कि वो बिहार की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे इस पहले कदम से संकेत मिल रहा हैं कि पूरा नौजवान आशा और उम्मीदों के साथ तेजस्वी यादव में अपना भविष्य देख रहा है."
देश और बिहार में बेरोजगारी एक अहम मुद्दा है और अब आगे देखना है कि मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस मुद्दे को आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भुनाने में कितना कामयाब हो पाते हैं.
Source: IOCL























