एक्सप्लोरर

बिहार में सनातन पर सियासत तेज, डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा के निशाने पर महागठबंधन, जानें क्या कहा?

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन को 'ठगबंधन' बताया. उन्होंने कहा कि संविधान का अपमान करने वाले लोग सनातन पर वक्तव्य देते हैं.

Bihar News: बिहार में सनातन को लेकर सियासत गर्म है. एक तरफ बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और आध्यात्मिक गुरु रविशंकर महाराज के बिहार आगमन को लेकर महागठबंधन के नेता बीजेपी पर चुनाव के वक्त सनातन याद करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं बीजेपी नेता भी महागठबंधन के लोगों को सनातन विरोधी बता रहे हैं.
इस बीच, एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन के आरोपों पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये लोग सनातन विरोधी हैं, इन लोगों को अपने धर्म से भी शर्म महसूस होती है. संविधान का अपमान करने वाले इस तरह के लोग सनातन पर वक्तव्य देते हैं.

‘ऐसी मानसिकता के लोग भारत में रहने योग्य नहीं’
डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि 193 देशों के लोग आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर महाराज को पूजते हैं और उनके आने पर इन लोगों को परेशानी होती है, ऐसी मानसिकता के लोग भारत में रहने योग्य नहीं हैं. ऐसे दोहरे चरित्र के लोग इस तरह का बयान देते हैं.

‘बिहार में नरसंहार होता था’
उन्होंने महागठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि ये जनता को बरगलाने वाले लोग हैं. यही लोग थे जब बिहार में नरसंहार होता था, ये समाज को लड़वाते थे. जातीय उन्माद पैदा कर अपराधियों को संरक्षण देकर अपहरण करवाते थे. आज सुशासन का राज स्थापित हो रहा है. बीजेपी जब भी सत्ता में रही है, कानून का राज स्थापित हुआ है. बीजेपी कभी सत्ता के लिए नहीं, सुशासन के लिए समझौता करती है.

‘बिहार की धरती पर मां जानकी की भक्ति जगेगी’
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अमित शाह द्वारा मिथिला में सीता मंदिर निर्माण का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर सजा है, उसी तरह अब बिहार के मिथिला में मां सीता का भव्य मंदिर का निर्माण होगा. अब बिहार की धरती पर मां जानकी की भक्ति जगेगी और 'सियापति रामचंद्र की जय' होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget