एक्सप्लोरर

‘होली के दिन घरों में ही रहे मुसलमान’ BJP विधायक बयान से गरमाई बिहार की सियासत, विपक्ष ने घेरा

Bihar Politics: आरजेडी फतेह बहादुर ने बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को समाज से बहिष्कार कर देना चाहिए. सरकार को उनपर कार्रवाई करनी चाहिए.

Bihar News: बिहार में बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर के होली और 'छावा' फिल्म पर टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर दिए गए बयान को लेकर राजनीति गर्म हो गई है. विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि साल में 52 दिन जुम्मा आता है. इस बार जुम्मे के दिन ही होली है. रंग, उमंग का यह त्योहार होली साल में एक बार आता है.

उन्होंने कहा कि होली के दिन मुस्लिम घर से बाहर निकलने से परहेज करें, घर पर ही अपना उत्सव मना लें। मुस्लिम भाई अगर निकलें तो दिल बड़ा कर निकले, रंग लग भी जाए तो वे बुरा नहीं मानेंगे. उनसे अपील है कि मुस्लिम एक दिन नहीं निकले. उन्होंने छावा फिल्म को लेकर आगे कहा कि छावा एक ऐतिहासिक तथ्य पर आधारित फिल्म है. यह फिल्म इतिहास में क्या क्रूरता की गई है, यह दिखाती है. इस फिल्म को बिहार सरकार को टैक्स फ्री कर देना चाहिए.

‘गलती से किसी को रंग लग गया तो कोई बात नहीं’
बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने बीजेपी विधायक के इस बयान पर कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का पर्व होता है. सभी लोगों को मिलजुलकर रहना चाहिए. जहां तक नमाज की बात है तो जुम्मे के दिन लोग मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं. उस दिन जो कपड़े पहनकर जाते हैं.

अगर किसी प्रकार का दाग लग जाता है तो वह नमाज नहीं पढ़ते हैं, इसलिए लोगों को कहा जाता है कि नमाजियों के ऊपर रंग गुलाल नहीं फेंके. लेकिन, अगर गलती से किसी के ऊपर लग गया तो कोई बात नहीं है क्योंकि बिहार में सभी लोग भाईचारे के साथ रहते हैं और सभी त्योहार भाईचारे के साथ ही मनाए जाते हैं. 

‘सभी को अपना पर्व, त्योहार मनाने की आजादी’
कांग्रेस विधायक राजेश राम ने बीजेपी विधायक के इस बयान पर कहा कि हमारे संविधान में सबको अपना धर्म पालन करने की आजादी है. उनकी बातें संविधान खत्म करने की ही एक प्रक्रिया है. जब धर्मनिरपेक्ष देश है, तो धर्मनिरपेक्षता की बात होनी चाहिए, उसी के अनुसार सभी को अपना पर्व, त्योहार मनाने की आजादी है.

‘BJP मोहब्बत के लिए कुछ नहीं कर सकती’
आरजेडी एमएलसी कारू शोहेब ने छावा फिल्म पर टैक्स फ्री करने वाले BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर की मांग पर कहा कि बीजेपी वही बात करती है जिसमें नफरत हो. बीजेपी मोहब्बत के लिए कुछ नहीं कर सकती, नफरत के लिए वो कुछ भी कर सकती है. ऐसी चीजें जिसमें नफरत हो, उसको बढ़ावा नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि फिल्म मैंने देखी नहीं है, लेकिन बीजेपी विधायक की मांग है तो जरूर कुछ विवाद होगा.

‘ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करें’
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर आरजेडी फतेह बहादुर ने कहा कि हमारे देश के सभी धर्म के लोग बड़ा दिल दिखाते हुए ही सभी धर्म, जाति के लोग हर त्योहार साथ-साथ मिलकर मनाते हैं. उनको इस तरह किसी धर्म और जाति को लेकर बयान देने का संवैधानिक अधिकार नहीं है. ऐसे लोगों को समाज से बहिष्कार कर देना चाहिए.

बिहार सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के झांसे में अब देश की जनता नहीं आने वाली है.

आरजेडी विधायक इसराइल मंसुरी ने कहा कि बिहार में इस साल चुनाव होने वाला है. अब इसी तरह की भाषा का ये लोग इस्तेमाल करेंगे. इन लोगों को विकास से कोई मतलब नहीं है. इसी तरह की नफरती भाषा बोलेंगे.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में होली के गानों पर महिला सिंगर के साथ झूमे JDU विधायक, गाल से सटा दिए नोट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget