एक्सप्लोरर

Madhubani Murder Case: मधुबनी हत्याकांड को लेकर बिहार में सियासत गर्म, सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और पुलिस को घेरने की कोशिश की तो जेडीयू की ओर से पूर्व मंत्री नीरज कुमार और प्रवक्ता संजय सिंह ने विपक्ष पर पलटवार किया.

पटना: बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थना क्षेत्र में होली के दिन एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद इस घटना को लेकर सियासत गर्म है. इस मामले को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं. इस मामले को लेकर जाति के नाम पर सियासत करने के भी आरोप लगाए गए. विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पुलिस को घेरने की कोशिश की तो गुरुवार को सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) की ओर से पूर्व मंत्री नीरज कुमार और प्रवक्ता संजय सिंह ने विपक्ष पर पलटवार किया.

जेडीयू नेताओं ने तो तेजस्वी यादव के पीड़ित परिवार से मिलने पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवार को मदद करने नहीं बल्कि अपना जयकारा करवाने गए थे. पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि घटना 29 मार्च को हुई और अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कुर्की जब्ती भी समय पर की गई है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है.

इधर, प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि वे खुद पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और कहा था कि 72 घंटे के अंदर आरोपी पकड़े जाएंगे और ऐसा हुआ भी. उन्होंने तेजस्वी से सवाल करते हुए कहा कि सीवान में आरजेडी के नेता शहाबुद्दीन ने जिस परिवार के पुत्रों की हत्या की थी उस परिवार से मिलने क्यों नहीं गए? उन्होंने कहा कि सरकार पर आरोप लगाने वाले पुराना इतिहास भी देख लें, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासनकाल में 118 नरसंहार हुए थे और उस समय अपराधियों का पनाहस्थल मुख्यमंत्री आवास होता था.

तेजस्वी यादव ने हत्याकांड को सत्ता संरक्षित घटना बताया

इससे पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस हत्याकांड को सत्ता संरक्षित घटना बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार की कानून व्यवस्था को सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार केवल जोड़तोड़ कर के अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं. हमने तो पीड़ित परिवार के आंसू पोछे. तेजस्वी ने नीतीश के पीड़ितों से अब तक नहीं मिलने पर भी सवाल उठाए. तेजस्वी ने पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के विधायक विनोद नारायण झा मधुबनी कांड के आरोपी के साथ मुलाकात करते हैं. घटना के एक दिन पहले उनकी आरोपियों से मुलाकात भी हुई थी. उनपर षड्यंत्र का मामला चलना चाहिए.

इस बीच, कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी सहित कई पार्टी के नेता पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं. उल्लेखनीय है कि होली के दिन महमदपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में घायल एक व्यक्ति का इलाज अभी भी चल रहा है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना ने तोड़े इस साल के सारे रिकॉर्ड, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget