एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान पर उठा सियासी तूफान, जान लें JDU, BJP और RJD का स्टैंड

Bihar Politics: पीके ने शराबबंदी खत्म करने के पीछे वजह बताई है. कहा है कि शराबबंदी से सरकार को हर साल 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है. यह पैसा भ्रष्ट अधिकारियों, शराब माफिया और नेताओं को जा रहा है.

Political Storm Over Prashant Kishor Statement: बिहार में एक अलग मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है. चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने हाल ही में बयान दिया है कि जन सुराज की सरकार बिहार में बनती है तो शराबबंदी को वो खत्म कर देंगे. इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है. कहा है कि शराबबंदी से सरकार को हर साल 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है. यह पैसा भ्रष्ट अधिकारियों, शराब माफिया और नेताओं की जेब में जा रहा है. अब इस पर बिहार में सियासी तूफान उठ गया है. जानिए इस पर जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी का स्टैंड क्या है.

जेडीयू ने कहा- छात्राएं होश ठिकाने लगा देंगी

प्रशांत किशोर के शराबबंदी खत्म करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा, "प्रशांत किशोर पटना में बेली रोड पर एक हवेली में रहते हैं. उसके ठीक बगल में जेडी वीमेंस कॉलेज है. उसके आगे वीमेंस कॉलेज है. प्रशांत किशोर में हिम्मत है कि वहां लड़कियों के हुजूम के बीच आकर बोले दें कि हमारी सरकार बनी तो शराबबंदी हटाएंगे? छात्राएं उनका होश ठिकाने लगा देंगी. 

अरविंद निषाद ने कहा कि शराबबंदी नीतीश कुमार का ऐतिहासिक फैसला है जिसने आठ साल में बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी. पीएम मोदी ने भी शराबबंदी की तारीफ की है. शराबबंदी से अपराध में कमी आई है. पारिवारिक कलह के मामलों में कमी आई है. दुर्घटनाओं में कमी आई. इस तरह की घोषणाएं कर प्रशांत किशोर जनता को नचा रहे हैं. गुमराह कर रहे हैं.

बीजेपी ने कहा- 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने'

बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कौन हैं प्रशांत किशोर? नहीं जानते हम लोग. एक प्रशांत किशोर का नाम सुने हैं जिन्होंने ममता बनर्जी, कांग्रेस, आरजेडी को जिताने का टेंडर लिया था. राजनीतिक दलों को जिताने-हराने का टेंडर लेते हैं. कहा कि जिस राजनीतिक दल का जन्म नहीं हुआ है उसके नेता बिहार बदलने की बात कर रहे हैं. यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं.

'मदिरालय नहीं पुस्तकालय, विद्यालय, महाविद्यालय चाहिए'

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर कह रहे मदिरालय खोलेंगे, लोगों को वह शराब पिलाएगे. वह लोगों को शराबी बनाएंगे. आज तक प्रशांत किशोर वार्ड पार्षद तक का चुनाव नहीं लड़े हैं. यह सरकार बनाने का दिवास्वप्न देख रहे हैं. रोज अनाप-शनाप बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं. उन्होंने शराबबंदी को एनडीए सरकार के लिए विफल बताया. कहा कि यह सरकार की नाकामी है. जनता प्रशांत किशोर को खारिज करेगी तब उनको पता चल जाएगा कि जनता राजनीतिक रूप से कितनी जागरूक है. मदिरालय नहीं पुस्तकालय, विद्यालय, महाविद्यालय चाहिए. 

यह भी पढ़ें- 'मुसलमानों को भी पता नहीं और जमीन वक्फ को चली गई', बोर्ड के दावे पर संजय जायसवाल का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget