एक्सप्लोरर

लालू यादव के बिहार आने से पहले चढ़ा सियासी पारा, JDU ने साधा निशाना, कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, " आप बिहार आइये, उपचुनाव में घूमिए. लेकिन कहीं आपको लालटेन नहीं मिलेगा. सभी जगह बल्ब मिलेगा. अपने कार्यकाल में आपने तो भगवान के घर में भी अंधेरा कर रखा था."

पटना: बिहार में इसी महीने के अंत में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. उपचुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर है. आरजेडी उम्मीदवारों की आवाज बुलंद करने के लिए लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) खुद पटना आने वाले हैं. खबर है कि वो पार्टी के दोनों उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में भी शामिल होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के पटना आने को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. हालांकि, सत्ता पक्ष के नेताओं ने अभी से ही लालू के पटना आगमन पर तंज कसना शुरू कर दिया है.

 पारिवारिक उथल-पुथल आने का कारण

जेडीयू के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा, " सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव बिहार आने वाले हैं. उनके परिवार में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है. धारा 420 के आरोपी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की राजनीतिक ताजपोशी को लेकर परिवार में जो उथल-पुथल चल रही है, उसकी बेचैनी की वजह से ही वो पटना आ रहे हैं. लेकिन उनका जेल आना-जाना, बिहार में आना-जाना तो उनके जिंदगी की नियती है. इसमें कुछ विशेष नहीं है."

नीरज कुमार ने कहा, " बिहार की जनता अब उस दौर में नहीं जाना चाहती जब 'लालूवाद' विचारधारा थी. उस दौरान बिहार में दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नरसंहार के शिकार हुए थे. कुल 118 की संख्या में नरसंहार हुए थे. बिहार अब फिर से उस दौर में नहीं जाना चाहता है."

बिहार में हुए विकास को देखें

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, " आप बिहार आइये, उपचुनाव में घूमिए. लेकिन कहीं आपको लालटेन नहीं मिलेगा. सभी जगह बल्ब मिलेगा. अपने कार्यकाल में आपने तो भगवान के घर में भी अंधेरा कर रखा था, जिसके चलते न्यायपालिका ने आपको सजा मुकर्रर की. अब बिहार की सड़कें बेहतर हैं. ऐसे में आप आकर सद्भाव और खुशहाली का बिहार देखें."

पूर्व मंत्री ने कहा, " चूंकि आप जेल प्रवास में थे तो बहुत चीज आपको पता भी नहीं लगा होगा. हर खेत तक हमने बिजली पहुंचा दी है." उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का आना जाना उनका मान्यता है. लेकिन बिहार की राजनीति पर अब 420 के सजायाफ्ता का कोई असर नहीं पड़ने वाला.

यह भी पढ़ें -

बिहार में तनातनी के बीच लालू यादव की राहुल गांधी से मुलाकात, शक्ति प्रदर्शन में भारी पड़े चिराग पासवान

हाजीपुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, गर्भवती महिला और उसके पति को धारदार हथियार से काटकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget