एक्सप्लोरर

Karpoori Thakur: रामनाथ ठाकुर से PM मोदी ने की बात, 'जननायक' के बेटे ने कहा- '36 साल का इंतजार खत्म'

Karpoori Thakur Bharat Ratna: रामनाथ ठाकुर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए खुशी जताई और कहा कि किसी सरकार ने यह नहीं किया था. भारत रत्न मिलेगा. बहुत खुश हूं.

पटना: जननायक कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिए जाने की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उनके बेटे और जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur) से बात की है. बुधवार (24 जनवरी) को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रामनाथ ठाकुर ने कहा कि वह पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं. 36 साल लंबा इंतजार खत्म हुआ है. भारत रत्न मिलेगा. बहुत खुश हूं.

चुनाव में किसको मिलेगा लाभ?

रामनाथ ठाकुर ने बातचीत करते हुए खुशी जताई और कहा कि किसी सरकार ने यह नहीं किया था. उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग में आज भी मेरे पिता बहुत लोकप्रिय हैं. इस सवाल पर कि आने वाले चुनाव में क्या इस पर किसी को लाभ मिलेगा? इस पर रामनाथ ठाकुर ने कहा कि चुनावी लाभ किसको मिलेगा या नहीं मिलेगा मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. 

'हर दल मनाता है मेरे पिता की जयंती'

आगे रामनाथ ठाकुर ने कहा कि असहाय, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए मेरे पिता ने संघर्ष किया, इसलिए उनको जननायक कहा जाता है. जनता को तय करना है कि लोकसभा चुनाव में लाभ किसको मिलेगा. मेरे पिता की जयंती सब दल मनाते हैं. मेरे पिता की नीति, सिद्धांतों पर सभी दलों को भरोसा है. उनके दिखाए रास्ते पर सब चल रहे हैं.

आगे कहा कि जिन मूल्यों के लिए कर्पूरी ठाकुर आगे बढ़ रहे थे उन मूल्यों की पूर्ति भारत रत्न देकर मोदी सरकार ने अच्छा काम है. मेरे पिता ने बिहार में मैट्रिक तक पढ़ाई मुफ्त की दी. राज्य के सभी विभागों में हिंदी में काम करने को अनिवार्य बना दिया. बहुत काम ऐसे किए जिनको हमेशा याद रखा जाएगा.

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का निधन 1988 में हो गया था, लेकिन इतने साल बाद भी वो बिहार के पिछड़े और अतिपिछड़े मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. वह अति पिछड़े वर्ग से थे. लोकसभा चुनाव से पहले भारत रत्न देने का निर्णय इसे पीएम मोदी के मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Karpoori Thakur Bharat Ratna: आज लालू भी कर्पूरी ठाकुर को मान रहे 'गुरु', अब BJP ने याद दिलाई पुरानी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget