एक्सप्लोरर

Karpoori Thakur Bharat Ratna: आज लालू भी कर्पूरी ठाकुर को मान रहे 'गुरु', अब BJP ने याद दिलाई पुरानी बात

Karpoori Thakur: बीजेपी नेता निखिल आनंद ने बयान जारी करते हुए निशाना साधा है. कहा कि कर्पूरी ठाकुर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ थे, लेकिन बिहार के कुछ नेता उनका नाम लेकर राजनीति करते हैं.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक के नाम से लोकप्रिय नेता कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिए जाने की घोषणा पर अब जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है. मंगलवार (23 जनवरी) को केंद्र सरकार की ओर से हुई इस घोषणा के बाद जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कर्पूरी ठाकुर को अपना राजनीतिक और वैचारिक गुरु बता दिया तो वहीं अब बीजेपी हमलावर है.

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने बुधवार (24 जनवरी) को बयान जारी करते हुए न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया बल्कि प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा. निखिल आनंद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ थे, लेकिन बिहार के कुछ नेता कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर राजनीति करते हैं और उनको अपना आदर्श मानते हैं. भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं. परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति कर रहे हैं.

निखिल आनंद ने कहा कि कई दशकों से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की मांग की जा रही थी. कांग्रेस की सरकार में भी कई बार मांग हुई, लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह नहीं किया. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी वर्ष में भारत रत्न देकर अतिपिछड़ा समाज को गौरव प्रदान किया है. लालू यादव पर हमला करते हुए निखिल आनंद ने कहा कि आज जो लोग कर्पूरी ठाकुर को आदर्श मानते हैं वह बताएं कि वे कौन थे जिन्होंने कर्पूरी ठाकुर को कपटी ठाकुर का नाम दिया था? जब कर्पूरी ठाकुर ने अतिपिछड़ा समाज को आरक्षण दिया था तो उसका  विरोध करने वाले वह कौन लोग थे यह भी बताना चाहिए.

लालू यादव ने एक्स पर क्या लिखा?

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को लिखा, "मेरे राजनीतिक और वैचारिक गुरु स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न अब से बहुत पहले मिलना चाहिए था. हमने सदन से लेकर सड़क तक ये आवाज उठाई लेकिन केंद्र सरकार तब जागी जब सामाजिक सरोकार की मौजूदा बिहार सरकार ने जातिगत गणना करवाई और आरक्षण का दायरा बहुजन हितार्थ बढ़ाया. डर ही सही राजनीति को दलित बहुजन सरोकार पर आना ही होगा."

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बारे कहा जाता है कि उन्होंने निजी तौर पर कर्पूरी ठाकुर को उन्हें 'कपटी ठाकुर' का उपनाम दिया था. वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर ने अपनी किताब 'ब्रदर्स बिहारी' में इसका जिक्र किया है.

यह भी पढ़ें- Karpoori Thakur News: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न… बिहार में बीजेपी को फायदा? 36 फीसद है EBC की आबादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget