एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू ने बनाया था 'प्लान', प्रशांत किशोर ने बताई वो पूरी बात

Prashant Kishor Statement: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर जेडीयू में चल रही रणनीति को साझा किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कई बार लोगों को ठगा है.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra)  के दौरान गोपालगंज में शनिवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बड़ा खुलासा किया. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने तीन-तीन बार लोगों को ठगा है. सबसे पहले 2015 में छोड़कर भागे फिर इसके बाद हमने 2019 में दो एमपी वाले जेडीयू (JDU) को 17 एमपी की सीट दिलवाई. बीजेपी (BJP) को बिना लड़े हुए 30 से घटाकर 17 कर दिया. उस समय पार्टी में हम दूसरे स्थान पर थे, पार्टी में ये तय हुआ था कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019)  के बाद हम बीजेपी का साथ छोड़ देंगे.

अभी लग रहा है मोदी की हवा है- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में जब नरेंद्र मोदी जीत कर आ गए तो नीतीश कुमार हमको ही समझाने लगे कि अभी लग रहा है मोदी की हवा है, अभी रुकिए बीजेपी में थोड़े दिन और रुका जाए. यह दूसरा धोखा था. तीसरा धोखा सीएए-एनआरसी को लेकर किया. पार्टी में तय हुआ था कि हम लोग इसके विरोध में हैं लेकिन पार्लियामेंट में जाकर नरेंद्र मोदी के पक्ष में यानी सीएए-एनआरसी के पक्ष में जाकर वोट कर दिए. जनता से पूछते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अब आप ही लोग बताएं कि नीतीश कुमार पर कितना भरोसा करें?

'जरूर बीजेपी वाले पैसा दे रहे होंगे'

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हम इतना मजबूती से लड़ रहे हैं तो जरूर बीजेपी वाले पैसा दे रहे होंगे. हम मजबूती से अगर नहीं लड़ते तो आप ही कहते आदमी तो बहुत होशियार है लेकिन मजबूती से नहीं लड़ रहा है, तो हम वोट कैसे वोट दें? उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूछ रहे हैं पैसा कहां से आ रहा है? आपकी जो सरकार है चाचा-भतीजे की. बिहार जैसे गरीब राज्य में आधा-आधा इनके पास राज्य है. इस गरीब जनता और गरीब राज्य से लूट कर वो अपना काम चला रहे हैं 

'छह राज्यों में मेरी बनाई हुई सरकार है'

प्रशांत किशोर ने कहा  कि जबकि हमारे बनाए हुए एक दो नहीं बल्कि अभी छह राज्यों में सरकार हैं जिनको बनने में हमने कंधा लगाया है जिनको आगे वहां जीतना है तो हमारी मदद चाहिए. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में वे लोग सरकार चला रहे हैं, जिनके बनने में हमने कंधा लगाया है. खून-पसीना बहाया है. क्या हमको सौ गाड़ी और दो टेंट लगाने के लिए पैसा नहीं मिलेगा?

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav Reaction: बिहार के गालीबाज IAS के दूसरे वीडियो पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया, केके पाठक को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget