एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi Birthday: मुकेश सहनी ने अनोखे अंदाज में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, लिया ये संकल्प

मंत्री मुकेश सहनी ने पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर निषादों के रोजगार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है.वहीं, प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन के अवसर पर गंगा नदी में 71 हज़ार छोटी मछलियों को प्रवाहित किया.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के वक्त महागठंबधन का दामन छोड़कर एनडीए (NDA) में शामिल हुए मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का जन्मदिन मनाया. मल्हा समाज से आने वाले वीआईपी सुप्रीमो ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन के अवसर पर गंगा नदी में 71 हज़ार छोटी मछलियों को प्रवाहित किया. इस संबंध में वीआईपी (VIP) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता देव ज्‍योति ने बयान जारी करते हुए बताया कि बिहार सरकार के पशु एवं मत्‍स्‍य विभाग मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद समुदाय को रोजगार में बढ़ावा देने की अच्‍छी पहल की है.

निषाद समुदाय के लोगों की आय में वृद्धि होगी

उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत पीएम मोदी के 71वें जन्‍मदिवस पर मंत्री ने 71 हजार मत्‍स्‍य अंगुलिकों का पुनर्स्‍थापन करने के लिए नाव पर सवार होकर पटना में गंगा नदी के किनारे पहुंचे. वे सुबह नौ बजे कलेक्‍ट्रेट घाट, पटना पहुंचे और देसी नस्‍ल की 71 हजार मत्‍स्‍य अंगुलिकों को गंगा नदी में प्रवाहित किया. इससे मत्‍स्‍य पालन और बिक्री से जुड़े निषाद समुदाय के लोगों की आय में वृद्धि होगी, जिससे वे सशक्‍त और आर्थिक रूप से मजबूत बनकर समाज की मुख्‍यधारा से जुड़ सकेंगे. इसके बाद मंत्री मुकेश सहनी प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गए.

अपने-अपने तरीके से मना रहे जन्मदिन

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्री मुकेश सहनी ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर निषादों के रोजगार को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया है. गौरतलब है कि पीएम मोदी के पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मोदी समर्थक अपने-अपने तरीके से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के उद्योग मंत्री और बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहां के कच्ची दरगाह मजार पहुंचे जहां उन्होंने शैयद शाह सहाबुद्दीन पीर जगजौत के मजार पर चादरपोशी की. 

मजार पर चादरपोशी कर उन्होंने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और देश में अमन-चैन के कायम रहने की दुआ मांगी. वहीं, इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मजार के पास स्थित बीजेपी कार्यकर्ता विकास यादव के घर पर केक काटकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, RJD ने ट्वीट कर कसा तंज, ये काम कब करेंगे

PM Modi Birthday: पटना में PM मोदी का सैंड आर्ट बना आकर्षण का केंद्र, चाय बनाकर पिला रहीं महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget