एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- लोकसभा-राज्यसभा में कांग्रेस के 100 सांसद भी नहीं, बिहार में लगी है किसी के पीछे

मोदी ने कहा, आज कांग्रेस की हालत ऐसी है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों को मिला दें तो कांग्रेस के पास सौ सांसद भी नहीं है. उन्होंने कहा कि कई राज्य तो ऐसे हैं जहां लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है.

अररिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अररिया में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान और मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान में अब तक मिल रही खबर के अनुसार बिहार में फिर से रंगबाजी, रंगदारी हार रही है और विकास फिर से जीत रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया के फारबिसगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान अब बदल रही है. उन्होंने कहा, आज बिहार में अहंकार हार रहा है, परिश्रम फिर जीत रहा है. आज बिहार में घोटाला हार रहा है, लोगों का हक फिर जीत रहा है. आज बिहार में गुंडागर्दी हार रही है, कानून का राज वापस लाने वाले फिर जीत रहे हैं.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर देश को सपना दिखाया था, कांग्रेस वाले पहले बोलते थे गरीबी हटाएंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे, कांग्रेस ने बातें बहुत की, लेकिन एक भी काम नहीं किया. आज कांग्रेस की हालत ऐसी है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों को मिला दें तो कांग्रेस के पास सौ सांसद भी नहीं है. उन्होंने कहा कि कई राज्य तो ऐसे हैं जहां लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है. अनेक राज्यों ने कांग्रेस के एक भी व्यक्ति को लोकसभा और राज्यसभा में नहीं भेजा. UP, बिहार में कांग्रेस तीसरे, चौथे, पांचवें स्थान पर किसी के पीछे लगकर बचने की कोशिश में है.

मोदी ने कहा कि बिहार वह दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को इन लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया था. इन के लिए चुनाव का मतलब चारो तरफ हिंसा, हत्याएं, बूथ कैप्चरिंग था. बिहार के गरीबों से इन लोगों ने वोट देने तक का अधिकार तक छीन रखा था. गरीब के लोग अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट तक नहीं दे सकते थे. उन्होंने कहा, तब भी चुनाव होता था लेकिन मतदान होता नहीं था, केवल दिखता था. अब दलित, महादलित, पिछड़ा अति पिछड़ा किसी भी वर्ग को पसंद के प्रत्याशी को चुनने का अधिकार मिला है.

बिहार ने डंके की चोट पर बता दिया कि एनडीए की सरकार आ रही

पीएम ने कहा कि बिहार ने ठान लिया है कि नए दशक में बिहार को नई उंचाइयों तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा, बिहार के लोगों ने जंगलराज और डबल युवराज को सिरे से नकार दिया है. आज एनडीए के विरोध में जो खड़े हैं वो इतना कुछ खाने के बाद फिर बिहार को लालच की नजरों से देख रहे हैं. बिहार के लोगों को पता है कि कौन राज्य का विकास करेगा और कौन परिवार का विकास करेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार ने डंके की चोट पर बता दिया कि फिर से एनडीए की सरकार आ रही है. प्रधानमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि जंगलराज के प्रभावों को कम किया गया है और अब आने वाला दशक नई उड़ान का है.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी बोले- बिहार के लोगों ने डबल-डबल युवराजों को नकार दिया, हार रहा है अहंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget