एक्सप्लोरर

PM मोदी के रोड शो से पहले पटना में पीएम कारकेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, जानें कैसी है तैयारी

PM Bihar Visit: पीएम मोदी का रोड शो जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट से शुरू होकर, राजवंशी नगर, हाईकोर्ट से आयकर गोलंबर होते हुए बीजेपी कार्यालय तक जाएगा. वहीं 32 स्वागत स्थल भी बनाए गए हैं.

PM Modi Roadshow: पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के रोड शो से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पुख्या की गई. बुधवार को पीएम मोदी के कारकेड का रिहर्सल कराया गया. गुरुवार को पीएम मोदी का रोड शो जिन सड़कों से होकर गुजरेगा उसी सड़कों पर रिहर्सल कराया गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने रोड शो रूट पर मॉक ड्रिल की और पूरे काफिले की रिहर्सल की. ड्रोन, सीसीटीवी और स्पेशल फोर्स की निगरानी में चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है.

पटना में पीएम कारकेड का अभ्यास 

29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पटना रोड शो से पहले पीएम के वीवीआईपी काफिले की नकल कर कारकेड का अभ्यास किया गया. एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी दफ्तर तक पूरे रूट की सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है. ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी की मदद से पूरे रोड शो रूट पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है. यातायात नियंत्रित रहेगा, आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी. पीएम के आगमन से एक घंटे पहले रोड शो रूट पर सामान्य यातायात रोक दिया जाएगा. हालांकि आपातकालीन वाहनों, एंबुलेंस और फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को विशेष पास के जरिए जाने दिया जाएगा.

पीएम मोदी का रोड शो जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट से शुरू होकर शेखपुरा मोड़, बेली रोड, जेडी वीमेंस कॉलेज, राजवंशी नगर, हाईकोर्ट से आयकर गोलंबर होते हुए बीजेपी कार्यालय तक जाएगा. इस पूरे रूट पर 32 स्वागत स्थल बनाए गए हैं, जहां बीजेपी कार्यकर्ता पीएम का फूलमालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत करेंगे. 

सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक

इस दौरान शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक तय रूटों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. इसलिए इस बीच इन रूटों पर यात्रा करने के बजाय ट्रैफिक पुलिस के जरिए जारी वैकल्पिक रूटों को लोगों को चुनना होगा. ट्रैफिक पुलिस ने हवाई यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे गुरुवार को तय समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं.

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget