एक्सप्लोरर

PM मोदी का सीवान दौरा क्यों है खास? क्षेत्र की 24 सीटों में से 14 पर महागठबंधन का कब्जा

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी आज 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात राज्य को देंगे. चुनाव को लेकर एनडीए का एजेंडा जनता के सामने रख सकते हैं. एनडीए की चुनावी तैयारियों को धार भी देंगे.

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी वर्ष में आज (शुक्रवार) एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं. यह उनका इस साल का चौथा बिहार दौरा है. इससे पहले वे भागलपुर (24 फरवरी 2025), मधुबनी (24 अप्रैल 2025) और 29 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए थे. आज सीवान में जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का सीवान दौरा चुनावी एंगल से भी खास है. 

पीएम मोदी के इस दौरे के जरिए एनडीए सारण प्रमंडल की 24 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश करेगा. अभी 24 में से 14 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन का कब्जा है. वहीं सारण प्रमंडल के सीवान में आज जहां पीएम मोदी की रैली होनी है यहां विधानसभा की आठ सीटें हैं जिसमें से छह पर महागठबंधन का कब्जा है. 

'…और जेडीयू का खाता भी नहीं खुला' 

2020 के विधानसभा चुनाव में सीवान की छह विधानसभा सीटों पर महागठबंधन ने कब्जा जमाया था, जबकि मात्र दो सीट ही बीजेपी जीत पाई थी और जेडीयू का खाता भी नहीं खुला था. आरजेडी ने तीन, सीपीआईएमएल ने दो और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी.

सारण (छपरा) जिले में 10 विधानसभा सीटें हैं. 2020 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसमें आरजेडी 6 और सीपीएम के खाते में एक सीट आई थी. बीजेपी को सिर्फ तीन सीटें मिली थीं. जेडीयू एक भी सीट नहीं जीती थी. लगातार हो रहे पीएम के दौरे से चुनाव में एनडीए को कितना लाभ होगा यह समय बताएगा. बता दें कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है.

कार्यक्रम के दौरान सीवान में मंच पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, एलजेपी रामविलास प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा लाखों की भीड़ आने का दावा किया गया है. 

12 बजे से जसौली में कार्यक्रम

पीएम मोदी आज 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात राज्य को देंगे. चुनाव को लेकर एनडीए का एजेंडा जनता के सामने रख सकते हैं. एनडीए की चुनावी तैयारियों को धार भी देंगे. पीएम मोदी 11 बजकर 15 मिनट पर कुशीनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे. 11 बजकर 50 मिनट पर जसौली हेलीपैड पर उनका आगमन होगा. इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी करीब 12 बजे तक पहुंच जाएंगे. 12 बजे से जसौली में कार्यक्रम की शुरुआत होगी. एक बजकर 15 मिनट तक पीएम मोदी का कार्यक्रम चलेगा. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री मोदी जसौली से एक बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर जाएंगे.

यह भी पढ़ें- PM Modi Siwan Bihar: चुनाव से पहले आज फिर बिहार आ रहे नरेंद्र मोदी, क्या कुछ सौगात देंगे? डिटेल जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget