एक्सप्लोरर

PM Modi Bihar Visit Highlights: 'लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी', गयाजी में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बिहार को मिली करोड़ों की सौगात

PM Modi Bihar Visit: पीम मोदी ने बिहार की जनता को 12,992 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी. उन्होंने 11,735 करोड़ रुपये की लागत वाली छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

LIVE

Key Events
PM Narendra Modi Bihar Visit Live Updates Aunta Simaria Bridge Innaguration Nitish Kumar Gayaji NDA ANN PM Modi Bihar Visit Highlights: 'लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी', गयाजी में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बिहार को मिली करोड़ों की सौगात
पीएम मोदी का बिहार दौरा
Source : PTI

Background

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को गयाजी पहुंचे, जहां बोधगया मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई मंत्री और नेता मौजूद रहे. पीएम मोदी ने आज बिहार वासियों को 12,992 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी.

औंटा-सिमरिया पुल का किया शुभारंभ 

बोधगया के कार्यक्रम के बाद वह बाद वह 15 मिनट के लिए बेगूसराय के सिमरिया भी गए और वहां राजेन्द्र पुल से समानांतर गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल का निरीक्षण किया. वहां से पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट गए और फिर कोलकाता के लिए रवाना हो गए. प्रधानमंत्री का पौने तीन महीने में यह चौथी यात्रा थी.

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीम मोदी  बिहार की जनता को 12,992 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.  इसमे 11,735 करोड़ रुपये की लागत वाली छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें बक्सर में 660 मेगावाट क्षमता वाला थर्मल पावर प्लांट है, जिसकी लागत 6,878 करोड़ रुपये है.

वहीं मुंगेर में सीवरेज नेटवर्क और एसटीपी परियोजना 523 करोड़, मुजफ्फरपुर के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का 385 करोड़ की लागत से निर्माण, 1,871 करोड़ रुपये से मोकामा-सिमरिया के बीच एनएच-31 पर 4/6 लेन और गंगा ब्रिज का निर्माण, 1,899 करोड़ रुपये की लागत से बने बख्तियारपुर से मोकामा एनएच-31 सड़क और 179 करोड़ रुपये से बिक्रमगंज-दवथ-नवांगर-दुमरांव सड़क का 2 लेन सड़क शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि 1,257 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास भी पी एम मोदी करेंगे.  इन परियोजनाओं में दाउदनगर और औरंगाबाद में एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क, बरहिया (लखीसराय) और जमुई में एसटीपी और आईएंडडी, वहीं अमृत 2.0 के तहत औरंगाबाद, बोधगया और जहानाबाद में जल आपूर्ति एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की परियोजनाएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में 4,260 और ग्रामीण क्षेत्रों में 12,000 लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया.

पांच लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबी 

इस अवसर पर पांच प्रमुख लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से अपने घरों की चाबी भी उन्होंने सौंपी. इनमें तीन ग्रामीण और दो शहरी परिवार शामिल हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और बुद्ध सर्किट की वैशाली से कोडरमा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इन रेलों के परिचालन से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: गोपालगंज में इंस्टाग्राम पर विवाद के बाद छात्रों का खूनी संघर्ष, चाकू मारकर एक की हत्या, 7 घायल

14:49 PM (IST)  •  22 Aug 2025

PM Modi Bihar Visit: पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

गयाजी में 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी 20 मिनट के लिए बेगूसराय गए, जहां उन्होंने औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का निरीक्षण किया. उसके बाद वहां से पटना एयरपोर्ट आए और फ्लाइट से कोलकाता के लिए रवाना हो गए. 

14:45 PM (IST)  •  22 Aug 2025

PM Modi Bihar Visit: 'हम जल्द ही बिहार में डेमोग्राफी मिशन शुरू करने जा रहे हैं'- पीएम मोदी

बिहार दौरे पर आए पीएम मोदी ने ऐलान किया कि हम जल्द ही डेमोग्राफी मिशन शुरू करने जा रहे हैं. पीएम ने कहा कि हम घुसपैठियों को बिहार के लोगों की नौकरियां नहीं छीनने देंगे. पीएम मोदी ने कहा कि "हम उन्हें उनके अधिकारों पर डाका नहीं डालने देंगे. इसलिए हमने डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला किया है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget