एक्सप्लोरर

मोतिहारी से PM मोदी बिहार को क्या कुछ देंगे सौगात? चुनावी साल में बमबम हो जाएगा प्रदेश, देखें डिटेल्स

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री 63 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी परियोजनाओं की घोषणा करेंगे. एनएच-319 पर असनी से बंपाली तक चार लेन वाले आरा बाईपास की आधारशिला रखेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी आएंगे. चुनावी साल है तो अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी बिहार को कई बड़ी सौगात देंगे. बुधवार (16 जुलाई, 2025) को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को 7217 करोड़ की राशि से विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वे 53वीं बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे.

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. पीएम मोदी के मन में बिहार बसता है और राज्य की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी हैं. प्रधानमंत्री की  यात्राओं से बिहार जैसे पिछड़े राज्य के तेज ढांचागत विकास को लगातार ऊर्जा मिली है.

बिहार के लिए क्या कुछ होगा खास यहां देखें

पार्टी की ओर से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मोतिहारी यात्रा के दौरान राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं में रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़कों का विस्तार, ग्रामीण विकास, पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र का सशक्तिकरण, सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से डिजिटल ढांचे का विकास एवं स्वयं सहायता समूहों और आवास योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित करने वाली योजनाएं शामिल हैं. इनमें से 5,398 करोड़ की परियोजनाएं रेलवे से संबंधित हैं, जबकि 1,173 करोड़ की परियोजनाएं सड़क और परिवहन से जुड़ी हैं. 

प्रधानमंत्री 63 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी परियोजनाओं की भी घोषणा करेंगे. प्रधानमंत्री एनएच-319 पर असनी से बंपाली तक चार लेन वाले आरा बाईपास की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 138 करोड़ है. वे कैमूर जिले में पररिया से मोहनिया तक 828 करोड़ की लागत से तैयार चार लेन की सड़क का उद्घाटन करेंगे, साथ ही एनएच-333सी के तहत 110 करोड़ की लागत से सरवन से चकाई दो लेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 40,000 लाभार्थियों के खातों में 162 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे और 12,000 लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी जाएंगी. इसके साथ ही, वे 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ की सहायता राशि भी जारी करेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है और पूरा बिहार परिवार उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget