एक्सप्लोरर

'जंगलराज में बेटियों को सड़कों से उठा लिया जाता था', RJD के शासनकाल पर बोले PM मोदी

PM Modi Jamui Bihar Visit: पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के सारे भ्रष्टाचारी जो हमेशा एक-दूसरे से लड़ते थे, एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे वो सब मिलकर कहते हैं मोदी आया.

PM Modi Attack on RJD Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (04 अप्रैल) को जमुई में जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आप देखिए एक तरफ एनडीए सरकार है जो नए उद्योग लगाने की बात करती है, दूसरी ओर ये लोग हैं जिनकी पहचान अपहरण रही है. पीएम ने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों की उनकी जमीन का प्रॉपर्टी कार्ड दे रही. आरजेडी के लोग गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. आरजेडी के समय जंगलराज में बेटियों को सड़कों से उठा लिया जाता था.

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के करीब 9 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन मिल रहा है और मोदी की गारंटी है अगले पांच साल भी मिलता रहेगा. बिहार में 84 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड भी बने हैं इसलिए ही मैं कहता हूं जब नीयत सही तो नतीजा सही. आज बिहार के 85 लाख से ज्यादा किसानों को पीएम किसान निधि सम्मान का लाभ मिल रहा है. जमुई में इस योजना के तहत 850 करोड़ रुपये से अधिक उनके बैंक खाते में पहुंचे हैं.

आरजेडी के साथ कांग्रेस पर भी हमला

पीएम मोदी ने कहा, "अगर घमंडिया गठबंधन की सरकार होती तो आपके बैंक खाते में सीधा पैसे भेजने वाली व्यवस्था बनती क्या? हो सकता था क्या? आरजेडी-कांग्रेस आपके हक के सारे पैसे लूट लेते. आपसे साइन भी करा लेते कि हां पैसा मिल गया है. आज देश के सारे भ्रष्टाचारी जो हमेशा एक-दूसरे से लड़ते थे, एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे, जेल में बंद करने की मांग करते थे वो सब मिलकर आज कहते हैं मोदी आया."

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर को हमने भारत रत्न दिया. इन लोगों (विपक्ष) ने उसका विरोध किया. पीएम मोदी ने कहा कि 19 अप्रैल को आपको इन गरीब विरोधी लोगों को अपने वोट से चुन-चुनकर साफ करना है. अंत में लोगों से कहा कि आपको मेरा एक और काम कर रहा है. घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि हम आए थे. मेरा प्रणाम हर परिवार को पहुंचाएं.

यह भी पढ़ें- मुस्लिम समुदाय से नीतीश कुमार ने कहा- 'उधर वोट मत दे दीजिएगा, नहीं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget