एक्सप्लोरर

मुस्लिम समुदाय से नीतीश कुमार ने कहा- 'उधर वोट मत दे दीजिएगा, नहीं तो...'

Nitish Kumar Appeal to Muslim Community: नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले शाम में कोई घर से बाहर नहीं आता था. कुछ लोग बड़ी-बड़ी बात करते हैं. 15 साल कुछ नहीं किया.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (04 अप्रैल) को जमुई बल्लोपुर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि पहले हिंदू-मुस्लिम का भी झगड़ा होते रहता था. जब हम लोग आ गए तो हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा भी खत्म हो गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी कहेंगे कि भूलिएगा मत कि हम लोग जब तक हैं झगड़ा नहीं. गलती करके फिर उसी को वोट मत दे दीजिएगा नहीं तो झगड़ा शुरू करा देगा.

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले कितने बच्चे पढ़ते थे? बच्चियों को तो छोड़ ही दीजिए. पहले स्वास्थ्य की भी व्यवस्था नहीं थी. ये सारा का सारा काम हर तरीके से हम लोगों ने पूरा किया है. 2015 में हम लोगों ने जो सात निश्चय किया उसके अंतर्गत कितना काम हुआ. हर घर नल का जल, हर घर पक्की गली नाली शौचालय, टोलों को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने का काम किया. 2020 में सात निश्चय 2 में भी सारा काम किया जा रहा है.

नौकरी और रोजगार पर नीतीश कुमार ने कहा, "हम लोगों ने पहले भी सरकारी नौकरी को आठ लाख के करीब करवाया. अब इस बार हम लोग कर रहे हैं कि 10 लाख की नौकरी होगी. चार लाख हो गया है. एक लाख और तुरंत होने वाला है. तीन लाख का प्रोसेस चल रहा है. हम लोग रोजगार भी दे रहे हैं. हम लोग एक एक काम कर रहे हैं. हम लोग शुरू से न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं."

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले शाम में कोई घर से बाहर नहीं आता था. कुछ लोग बड़ी-बड़ी बात करते हैं. 15 साल कुछ नहीं किया. तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक को कुछ दिन के लिए हम साथ कर लिए थे. अब बोलता है कि हम काम किए हैं.

इससे पहले नीतीश कुमार ने जनसभा में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया. नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत काम किया है. उन्होंने कहा कि कोई भूलेगा नहीं कि आपने (प्रधानंत्री) कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया.

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने की लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका की बात, तेजस्वी यादव ने दागे 5 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget