एक्सप्लोरर

'बिहार में घुसपैठिए हैं तो…', PM मोदी और अमित शाह का नाम लेकर प्रशांत किशोर ने क्या कह दिया?

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की ताकत है कि प्रधानमंत्री बिहार आकर पलायन पर बोल रहे हैं. बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि इस बार शिक्षा, रोजगार और पलायन के मुद्दे पर वोट देना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को बिहार दौरे पर आए. उन्होंने करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी. इस बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. पीके अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के क्रम में बांका पहुंचे थे. बेलहर के झामा मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर निशाना साधा.

उन्होंने पीएम मोदी द्वारा बिहार में घुसपैठियों की संख्या बढ़ने वाले बयान पर कहा, "ऐसा है तो इसके लिए दोषी खुद मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है. मोदी जी की केंद्र में 2014 से सरकार है. बॉर्डर का नियंत्रण उनके पास है."

पलायन वाले बयान पर क्या बोले पीके?

पीएम मोदी ने बिहार में आरजेडी के शासनकाल के दौरान हुए पलायन के मुद्दे को उठाया इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जन सुराज की ताकत है कि प्रधानमंत्री बिहार आकर पलायन पर बोल रहे हैं. जन सुराज ने मांग रखी थी कि बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाई जाए. इसके बाद ही 20 साल से बुजुर्गों को मिल रही 400 की पेंशन 1100 रुपये हो गई. 

पीके ने कहा कि अब जन सुराज ने पलायन की बात शुरू की तो यह मुद्दा उठ रहा है. साल भर के अंदर सभी लोग यही बात करेंगे कि बिहार से पलायन बंद होना चाहिए. बिहार का कोई बच्चा बाहर नहीं जाएगा. बिहार के युवाओं से ज्यादा ताकत किसी नेता में नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि इस बार शिक्षा, रोजगार और पलायन के मुद्दे पर वोट देना है.

एक घंटे में खत्म होगा शराबबंदी कानून

प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में जन सुराज सरकार की शुरुआती प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी. कहा कि जन सुराज की सरकार बनते ही सबसे पहले एक घंटे में फर्जी शराबबंदी कानून को खत्म कर दिया जाएगा. 60 साल से ज्यादा उम्र के महिला-पुरुष, दिव्यांगों और विधवा को 2000 रुपये मासिक पेंशन मिलने लगेगी. सात दिन के अंदर एक नया 'पलायन रोको विभाग' बनेगा, जिसका काम बिहार से बाहर गए युवाओं को बुलाना और उन्हें यहीं पर 10-12 हजार के रोजगार की व्यवस्था करना होगा. यह विभाग सीधे मुख्यमंत्री के अधीन काम करेगा.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget