एक्सप्लोरर

नए साल पर बिना मास्क के नजर आईं पुष्पम प्रिया चौधरी, तोड़ दी अपनी ही कसम, बोलीं- ‘2025 की शुभ...’

Pushpam Priya Chaudhary: प्लुरल्स पार्टी प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने करीब चार साल बाद अपनी कसम तोड़ दी है. नए साल पर वे बिना मास्क के नजर आईं. जिसपर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Pushpam Priya Chaudhary News: बिहार की राजनीति में अक्सर चर्चाओं में रहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी नए साल पर फिर चर्चाओं में आ गई हैं. प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने नए साल पर अपने चेहरे से मास्क उतार दिया है. बिना मास्क की फोटो के साथ उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि '2025 की शुभ बेला आई. नया साल, नई चुनौतियां, नए प्रयास समर शेष है.' दरअसल, पुष्पम प्रिया ने सार्वजनिक तौर पर घोषणा की थी, जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे, तब तक वे मास्क नहीं उतारेंगी. 

अपनी इस घोषणा के बाद पुष्पम प्रिया चौधरी अपनी पार्टी के हर कार्यक्रम में चेहरे पर मास्क लगाए हुए ही दिखाई देती थीं. लेकिन, 1 जनवरी को नए साल पर उन्होंने अपना मास्क उतार दिया, जबकि नीतीश कुमार अब भी मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं यानी नए साल पर प्लुरल्स पार्टी प्रमुख ने अपनी ही कसम तोड़ दी है.

सम्राट चौधरी भी तोड़ चुके हैं कसम
इससे पहले बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने भी महागठबंधन की सरकार के समय कसम खाई थी कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, तब तक हम अपने सिर से मुरेठा नहीं हटाएंगे. लेकिन, इसके बाद जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तब उन्होंने मुरेठा हटा दिया, जबकि इस सरकार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं और सम्राट चौधरी अब उनकी सरकार में उपमुख्यमंत्री बने हैं.

मास्क हटाने की नहीं बताई वजह
वहीं प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिना मास्क के सोशल मीडिया पर नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए फोटो तो डाली है, लेकिन अपने चेहरे से मास्क क्यों हटाया है, फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं बताया है. लेकिन, 'एक्स' पर उनकी बिना मास्क वाली फोटो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मास्क नहीं हटाना था हैप्पी न्यू ईयर 2025, एक अन्य यूजर ने लिखा कि गजब अंदाज.

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में कंपकंपा देने वाली ठंड, कब तक चलेगी शीतलहर? IMD ने दिया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget