एक्सप्लोरर

Exclusive: 'CM नीतीश का राजनीतिक करियर खत्म', मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने की चर्चा पर RJD का तंज, पढ़ें क्या कहा

प्रवक्ता ने कहा कि जब कोई व्यक्ति फांसी पर चढ़ता है, तब उससे अंतिम इच्छा पूछी जाती है. इसी प्रकार मुख्यमंत्री राजनैतिक फांसी के शिकंजे में हैं, इसलिए उनसे अंतिम इच्छा पूछी जा रही है.

नवादा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा जाने की चर्चा ने सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है. तमाम पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी क्रम में आरजेडी नेता और प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पूरे मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम थक चुके हैं. नेता प्रतिपक्ष लगातार चुनौती देकर कह रहे हैं कि सरकार चलाना उनके वश की बात नहीं है.

अपनी अंतिम इच्छा प्रकट कर रहे सीएम 

प्रवक्ता ने कहा कि जब कोई व्यक्ति फांसी पर चढ़ता है, तब उससे अंतिम इच्छा पूछी जाती है. इसी प्रकार मुख्यमंत्री राजनैतिक फांसी के शिकंजे में हैं, इसलिए उनसे अंतिम इच्छा पूछी जा रही है. सीएम अपनी अंतिम इच्छा प्रकट कर रहे हैं कि सभी सदन में जा चुके हैं और राज्यसभा में जाने की इच्छा है.

बिहार के सिवान में बीच सड़क पर दो महिलाओं को मुखिया ने पीटा, दृश्य देखकर सिहर उठेंगे आप, अब वायरल हुआ ये VIDEO

वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की जमानत के संबंध में पूछे गए सवाल पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि कोर्ट का प्रोसेस है. इस पर कोई टिपण्णी नहीं हो सकता है. हम सभी कानून से बंधे हुए हैं और इस पर प्रतिक्रिया देने का किसी को अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत खराब है. वे कई बीमारियों के शिकार हैं. वे उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, सबकी इच्छा है कि वो बाहर आ जाएं. हेल्थ कंपलसेशन को अगर मानक माना जाएगा तो वे दो दिनों में बाहर आ जाएंगे. लेकिन यह प्रकिया कोर्ट के अधीन है और न्यायालय का सम्मान किया जाना चाहिए.

शराबबंदी में संशोधन पर कही ये बात

वहीं, शराबबंदी कानून में संशोधन पर उन्होंने कहा कि यह संशोधन नहीं है. सिर्फ आइवाश है. शराबबंदी जल्दबाजी में लिया गया फैसला है, जिससे राज्य का नुकसान हो रहा है. पूरा तंत्र शराब के पीछे है. अपराध बढ़े हैं. विधि व्यवस्था की स्थिति खराब है. पिछले एक सप्ताह में दर्जनों हत्याएं हुई हैं. हर दल के कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, जदयू भी इससे अछूता नहीं है. कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है. तंत्र सीएम के नियंत्रण में नहीं है. इस परिस्थिति में सुशासन की स्थापना कतई संभव नहीं है. कोई गवर्नेंस बिहार में नहीं है. जहां सप्ताह में दर्जनों हत्याएं होती हैं, वहां बताएं कि महाजंगल राज व जल्लाद राज क्या है, यह बताए कोई.

सरकार के दबाव में है आसन

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सदन का संचालन नियमावली से होता है. संसदीय आचरण सदस्यों के व्यक्तित्व को निखारता है. सभापति व अध्यक्ष भी उसी नियमावलियों से चलते हैं. लेकिन आज आसन सरकार के दबाव में है. छोटी सी चीजों पर निलंबन की स्थिति हो जाती है. ये निर्णय आसन का नहीं हो सकता है.

(नवादा से अमन राज की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें -

VIDEO: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 250 की वृद्धि पर सुनें क्या कह रहे पटना के दुकानदार, पॉकेट पर सीधा असर

Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उपराष्ट्रपति की अटकलों पर बोले डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, पढ़ें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget