एक्सप्लोरर

Pawan Singh Exclusive: आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने के पीछे क्या है वजह? पहली बार बोले पवन सिंह

Pawan Singh: पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इस सीट से एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं. पवन सिंह से एबीपी न्यूज़ ने बात की है.

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मंगलवार (23 अप्रैल) को रोड शो करने के लिए अपने चुनावी लोकसभा क्षेत्र काराकाट पहुंचे. आज वह काराकाट लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो करेंगे. इस सीट से पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पवन सिंह से एबीपी न्यूज़ ने मंगलवार को खास बातचीत की है. बातचीत में पवन सिंह ने आसनसोल सीट (Asansol Seat) से चुनाव नहीं लड़ने के पीछे की वजह को लेकर पहली बार कैमरे पर कुछ कहा है.

इस सवाल पर कि आसनसोल सीट से आपका नाम तय हुआ था. आप खुश भी थे. अचानक क्या हुआ? इस पर पवन सिंह ने कहा कि जो बीत गई सो बात गई. मैं बहुत ज्यादा नहीं बोलता. मैं हर किसी का सम्मान करता हूं. निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी जनता के बीच में हूं. मुझे जो प्यार-आशीर्वाद मिल रहा है वो आपको दिख रहा है. आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने के पीछे की वजह को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा, हालांकि इतना जरूर कहा कि कुछ पर्सनल बात है. उसे अंदर ही रहने दीजिए. हर बात को मैं बाहर नहीं निकालना चाहता.

जनता का प्यार देख गदगद हो गए पवन सिंह

काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान काफी संख्या में पवन सिंह के फैंस उमड़ पड़े. इसको लेकर एबीपी न्यूज़ से बातचीत में पवन सिंह ने कहा कि एक कलाकार के लिए यह बहुत ही सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि वह 32 साल से गाना गा रहे हैं, 20 साल से एक्टिंग कर रहे हैं. जनता का यह प्यार-आशीर्वाद देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. जनता का प्यार देख पवन सिंह गदगद हो गए. कहा कि सौभाग्य है कि ये प्यार उन्हें मिलता है.

सातवें चरण में है काराकाट सीट पर चुनाव

बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट पर अंतिम चरण (7वें चरण) में चुनाव होना है. इस सीट से एक तरफ जहां पवन सिंह निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं तो वहीं एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा सामने हैं. इन दोनों के अलावा महागठबंधन से बात की जाए तो भाकपा माले से राजाराम सिंह मैदान में हैं. इस सीट से रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- शांभवी चौधरी Vs सन्नी हजारी: दोनों के पिता JDU से नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री, दिलचस्प है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget