एक्सप्लोरर

शांभवी चौधरी Vs सन्नी हजारी: दोनों के पिता JDU से नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री, दिलचस्प है मुकाबला

Lok Sabha Elections 2024: समस्तीपुर लोकसभा के लिए 13 मई को चुनाव होना है. बीते 18 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस सीट पर रोचक मुकाबला होगा.

Bihar Lok Sabha Elections: बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को चुनाव के लिए वोटिंग होगी. इस सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा. यहां से दो मंत्रियों के बेटा-बेटी आमने-सामने हैं. सबसे बड़ी बात है कि दोनों मंत्री एक ही पार्टी जेडीयू से नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं. अब उनके बच्चे अलग-अलग पार्टी से लड़ रहे हैं. शांभवी चौधरी एलजेपीआर से तो सन्नी हजारी कांग्रेस से मैदान में हैं.

समस्तीपुर आरक्षित सीट है. चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के बेहद खास और मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को टिकट दिया है. इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने सोमवार (22 अप्रैल) की शाम ऐलान किया कि समस्तीपुर से महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को मौका दिया जाएगा.

महेश्वर हजारी नीतीश मंत्रिमंडल में सूचना जनसंपर्क मंत्री हैं. बता दें कि सन्नी हजारी समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड के प्रमुख भी हैं. जाहिर है दोनों उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से जेडीयू में हलचल काफी तेज है. मुकाबला भी दिलचस्प हो गया है. बहरहाल अब समस्तीपुर की जनता किसे जीत का ताज पहनाती है यह तो देखने वाली बात होगी.

समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा के लिए आगामी 13 मई को चुनाव होना है. इसको लेकर बीते 18 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 19 अप्रैल को समस्तीपुर से एनडीए गठबंधन से एलजेपी (रामविलास) की उम्मीदवार शांभवी चौधरी और उजियारपुर से आरजेडी उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता ने नामांकन किया.

40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक समस्तीपुर अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है. इसमें समस्तीपुर जिले की चार कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, रोसड़ा और दरभंगा जिले की दो कुशेश्वर स्थान और हायाघाट विधानसभा सीट शामिल है. समस्तीपुर पहले सामान्य सीट थी. 2009 में नए परिसीमन के बाद इसे अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित कर दिया गया.

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से अब तक के सांसद

1952: सत्य नारायण सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (समस्तीपुर पूर्व के रूप में)

1957: सत्य नारायण सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1962: सत्य नारायण सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1962: यमुना प्रसाद मंडल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (जयनगर से)

1967: यमुना प्रसाद मंडल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1971: यमुना प्रसाद मंडल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1977: कर्पूरी ठाकुर, जनता पार्टी

1978: उपचुनाव: अजीत कुमार मेहता , जनता पार्टी

1980: अजीत कुमार मेहता, जनता पार्टी (एस)

1984: रामदेव राय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1989: मंजय लाल कुशवाहा, जनता दल

1991: मंजय लाल, जनता दल

1996: अजीत कुमार मेहता, जनता दल

1998: अजीत कुमार मेहता, राष्ट्रीय जनता दल

1999: संजय लाल, जनता दल (यूनाइटेड)

2004: आलोक कुमार मेहता, राष्ट्रीय जनता दल

2009: महेश्वर हजारी, जनता दल (यूनाइटेड)

2014: रामचंद्र पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी

2019: रामचंद्र पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी

2019: राम चंद्र पासवान के निधन के बाद उप चुनाव में उनके बेटे प्रिंस राज (लोजपा) ने जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें- KK Pathak: केके पाठक पर होगा एक्शन? शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के खिलाफ अब यहां पहुंची शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget