एक्सप्लोरर

Pawan Singh: BJP के टिकट पर हुए विवाद पर पहली बार बोले पवन सिंह, 'मैंने उनसे बोला ठीक है, कोई...'

Pawan Singh: पवन सिंह ने कहा कि मेरे गाने को मुद्दा बना दिया गया था. आसनसोल से अगर नहीं लड़ना चाहता तो मैं हामी क्यों भरता? कोई प्रेशर तो था नहीं? पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Pawan Singh Targets BJP: बिहार के आरा के रहने वाले भोजुपरी के पावरस्टार पवन सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में काफी चर्चा में रहे. बीजेपी (BJP) की ओर से उन्हें आसनसोल (Asansol) से टिकट दिया गया, लेकिन वह मैदान में उतरने से पहले ही पीछे हट गए और बिहार की काराकाट लोकसभा सीट (Karakat Lok Sabha Seat) से निर्दलीय उतर गए. हालांकि पवन सिंह हार गए लेकिन अब उन्होंने पहली बार बीजेपी के टिकट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 

पवन सिंह ने 'शुभंकर मिश्रा' के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस सवाल पर कि पवन सिंह का बीजेपी से मोहभंग हुआ या अभी भी तमन्ना है? इस पर पवन सिंह ने कहा, "आज पहली बार मैं बता रहा हूं कि मेरे गाने को मुद्दा बना दिया गया था. मुझसे बताया गया कि पवन सिंह जी ऐसा-ऐसा है. फिर मैंने कहा ठीक है कोई बात नहीं."

'मनोज भैया गाना नहीं गाए हैं गोरिया बंगाल के दगा दे गईल...'

इंटरव्यू के दौरान एक और सवाल पर कि पवन सिंह आसनसोल से लड़ना नहीं चाहते थे, यह झूठी खबर है? इस पर पावरस्टार पवन सिंह ने कहा, "अगर नहीं लड़ना चाहता तो मैं हामी क्यों भरता? कोई प्रेशर तो था नहीं? मनोज भैया (मनोज तिवारी) गाना नहीं गाए हैं, गोरिया बंगाल के दगा दे गईल?"

बता दें कि पवन सिंह भले काराकाट से चुनाव हार गए लेकिन इस सीट पर एनडीए से चुनाव लड़ने वाले उपेंद्र कुशवाहा को भी नुकसान हुआ था. ना पवन सिंह जीते और ना ही उपेंद्र कुशवाहा की जीत हुई. ऐसे में तीसरे यानी माले से राजाराम सिंह ने बाजी मार ली. राजाराम सिंह महागठबंधन से उम्मीदवार थे. 

बिहार में बीजेपी को पांच सीटों का हुआ था नुकसान

2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को हुआ था. बिहार में बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जबकि जेडीयू 16 सीट पर मैदान में थी. दोनों पार्टी 12-12 सीट जीत पाई. बीजेपी को पांच सीटों का नुकसान हुआ था. बक्सर से मिथिलेश तिवारी हार गए. औरंगाबाद से तीन बार लगातार सांसद रहने वाले सुशील कुमार सिंह हार गए. दो बार सांसद रहे आरा लोकसभा के आरके सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा. पाटलिपुत्र से दो बार सांसद रहे रामकृपाल यादव भी हार गए. सासाराम से शिवेश राम को टिकट दिया गया और लेकिन वह भी हार गए. 

यह भी पढ़ें- Patna BJP Leader Shot Dead: पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, सुबह-सुबह फायरिंग से दहल उठी राजधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget