एक्सप्लोरर

Pawan Singh Nomination: काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह ने भरा पर्चा, उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन!

Pawan Singh Nomination News: नामांकन दाखिल करने के लिए गुरुवार को पवन सिंह सासाराम समाहरणालय पहुंचे. करीब 12 बजे के आसपास पवन सिंह पहुंचे थे. इस दौरान काफी संख्या में उन्हें देखने के लिए भीड़ जुटी थी.

Pawan Singh Filed Nomination: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने गुरुवार (09 मई) को काराकाट लोकसभा सीट (Karakat Lok Sabha Seat) से चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन से एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की टेंशन बढ़ गई है. क्योंकि बीच में सांसद मनोज तिवारी का बयान आया था कि वह पवन सिंह से बात करेंगे. हालांकि बातचीत हुई या नहीं लेकिन नामांकन दाखिल कर पवन सिंह ने अपने तेवर दिखा दिए हैं.

नामांकन दाखिल करने के लिए पवन सिंह सासाराम समाहरणालय पहुंचे. इस दौरान उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी. करीब 12 बजे के आसपास पवन सिंह नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे थे. काराकाट लोकसभा सीट से नामांकन करने से पहले ने भगवान के दर्शन किए. बड़ों का आशीर्वाद लिया. बता दें कि पवन सिंह ने पहले ही कहा है कि वह अपनी मां के आशीर्वाद से यहां से चुनाव लड़ रहे हैं.

पवन सिंह की एंट्री से मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

दरअसल काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा हैं तो वहीं महागठबंधन से राजा राम मैदान में हैं. इस सीट पर चुनावी मुकाबला जबरदस्त होने वाला है. लगातार इस क्षेत्र में पवन सिंह रोड शो कर रहे हैं और लोगों के बीच जा रहे हैं. पवन सिंह की एंट्री से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.

बता दें कि पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था. टीएमसी नेताओं के घेरे जाने के बाद पवन सिंह ने 24 घंटे में ही यह घोषणा कर दी थी कि वह किसी कारण से आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि बाद में उन्होंने एक्स पर बताया कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे. इसके बाद काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया. 

उधर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पवन सिंह केवल मोबाइल और सोशल मीडिया पर दिख रहे हैं. बस मोबाइल पर ही सीमित हैं. जमीनी स्तर पर केवल एनडीए की सरकार है. अब देखना होगा कि इस सीट पर रिजल्ट किसके पाले में जाता है.

यह भी पढ़ें- पटना में PM मोदी के रोड शो पर आया जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बताई इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget