एक्सप्लोरर

पवन सिंह संग सेल्फी लेने में कार का शीशा टूटा, पावरस्टार ने पकड़ा सिर... फिर मुस्कुराए, LIVE VIDEO

Pawan Singh: वायरल वीडियो माना जा रहा है कि यह काराकाट लोकसभा क्षेत्र का ही है. पवन सिंह ने जिस दिन से काराकाट में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है उसके बाद से लगातार वह क्षेत्र में सक्रिय हैं.

Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों चुनाव मैदान में पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं. पवन सिंह काराकाट लोकसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. एक तरफ वो लगातार रोड शो कर रहे हैं और लोगों के बीच जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके फैंस भी जोश में सेल्फी लेने के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं. पवन सिंह लोगों का यह प्यार देखकर खुश तो हैं लेकिन उन्हें नुकसान भी हो रहा है.

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पवन सिंह चुनावी रोड शो करते दिख रहे हैं. इस दौरान एक समर्थक उनकी महंगी कार पर सेल्फी लेने के लिए चढ़ जाता है. इतने में कार के आगे का शीशा टूट जाता है. पवन सिंह कुछ बोल नहीं पाते हैं लेकिन सिर जरूर पकड़ लेते हैं. फिर मुस्कुराते भी हैं. हालांकि चुनाव का समय है और पवन सिंह मैदान में हैं तो कुछ ना बोलना ही उन्होंने बेहतर समझा.

काराकाट लोकसभा क्षेत्र में खूब मेहनत कर रहे पवन सिंह

वायरल वीडियो कबका है इसकी पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता है. माना जा रहा है कि यह काराकाट लोकसभा क्षेत्र का ही है. पवन सिंह इन दिनों काराकाट लोकसभा में खूब मेहनत कर रहे हैं. पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि उनकी मां का आदेश है कि वह काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें. ऐसे में वह अपनी मां की बात को ठुकरा नहीं सकते और वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे.

बता दें कि पवन सिंह इस बार 2024 में चुनाव लड़ने के मूड में थे और बीजेपी के संपर्क में थे. बीजेपी ने उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था जिस पर उन्होंने लड़ने से इनकार कर दिया. बिहार से उन्हें किसी लोकसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. 9 मई को नामांकन करने का भी ऐलान कर चुके हैं.

पवन सिंह ने जिस दिन से काराकाट में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है उसके बाद से लगातार वह क्षेत्र में सक्रिय हैं. पवन सिंह जैसे ही लोगों के बीच जाते हैं तो उनके फैंस सेल्फी लेने के लिए पहुंच जा रहे हैं. युवा, महिलाएं, बच्चे सभी पवन सिंह की एक झलक पाने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी पहुंच रहे हैं. काराकाट में सातवें चरण में एक जून को वोटिंग होनी है.

यह भी पढ़ें- Mukesh Sahani: बीजेपी पर भड़के मुकेश सहनी, VIP सुप्रीमो बोले- 'BJP का काम चंदा दो हम धंधा देंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget