एक्सप्लोरर

Patna Murder: पटना में युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधा, सिर और जबड़े में मारी गोली, लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप

Patna Crime News: मामला धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव का है. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. शव की पहचान भी नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Patna Dhanarua Murder News: पटना में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. रविवार (08 दिसंबर) की सुबह खेत से उसका शव बरामद किया गया. शव की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि देखने से लग रहा था कि युवक की उम्र 25 साल के आसपास होगी. पूरा मामला पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव का है. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

हाथ-पैर बंधा था... खून से लथपथ पड़ा था शव

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के लोग सुबह शौच के लिए निकले थे तो लोगों ने देखा कि खून से लथपथ हालत में एक शव खेत में पड़ा हुआ है. युवक का हाथ-पैर बंधा था. जानकारी मिलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद धनरूआ थाने की पुलिस पहुंची. मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.

युवक के सिर और जबड़े में मारी गई है गोली

हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पटना पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शव की पहचान की जा रही है. हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है. उधर दूसरी ओर शव को देखने से लग रहा था सिर और जबड़े में गोली मारकर युवक को मौत के घाट उतारा गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पीएमसीएच भेज दिया है. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लूटपाट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या की जा सकती है.

इस मामले में मसौढ़ी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि लोगों से पूछताछ की जा रही है. मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है. डॉग स्क्वायड के माध्यम से भी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- Kaimur News: कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गोलियां भी चलीं, 10 नामजद और 30 अज्ञात पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget