एक्सप्लोरर

Kaimur News: कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गोलियां भी चलीं, 10 नामजद और 30 अज्ञात पर केस दर्ज

Kaimur News: घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास की है. पुलिस की गोली से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Attack on Excise Department Team: कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम पर शनिवार (07 दिसंबर) की शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया. घटना कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास की है. माना जा रहा है कि शराब तस्करों ने टीम पर यह हमला किया है.

इस हमले में उत्पाद विभाग के एक एएसआई रामानंद प्रसाद का हाथ टूट गया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली भी चलाई गई. गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. पुलिस भी इसे मान रही है.

20 से 25 लोगों ने टीम पर किया हमला: घायल एएसआई

इस हमले में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. घटना को लेकर 10 नामजद और 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस पूरे मामले में घायल एएसआई रामानंद प्रसाद ने बताया छज्जूपुर पोखरा के पास जैसे ही हम लोगों की गाड़ी पहुंची तो बाइक सवार दो लोग आए. गालियां देने लगे. इसके बाद कुछ ही देर में करीब 10 बाइक से 20-25 लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए. उन लोगों ने बिना कुछ कारण बताए हमला कर दिया. अपने बचाव में उन्होंने हवाई फायरिंग की. इसके बावजूद हमलावरों ने पिटाई कर हाथ तोड़ दिया. इस दौरान पिस्टल अनबैलेंस होने से गोली चल गई. उसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता.

शराब की जांच कर रही थी उत्पाद विभाग की टीम

वहीं इस पूरे मामले में उत्पाद विभाग निरीक्षक गुंजेश कुमार का कहना है कि दुर्गावती थाना के छज्जूपुर पोखरा के पास उत्पाद विभाग की टीम शराब की जांच कर रही थी. इस दौरान शराब माफिया ने उन पर हमला कर दिया. एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है. उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. इससे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने की बात सामने आ रही है. 10 नामजद और 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री होश में नहीं...', BPSC अभ्यर्थियों के लिए तेजस्वी यादव बोले- 'एक-दो दिन के लिए सर्वर खोलें, मौका दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget