एक्सप्लोरर

Patna News: अटेंडेंस कम होने पर पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं को किया गया फेल? सड़क पर उतरीं PWC की लड़कियां

Patna Womens College Students Protest: कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की मांग है कि फिर से परीक्षा ली जाए. करीब 200 छात्राओं को ईयर बैक लगा है.

Patna Womens College Students Protest: पटना वीमेंस कॉलेज में पढ़ने वाली सेकेंड और थर्ड ईयर की छात्राओं ने सोमवार (10 जून) को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. कॉलेज के गेट के सामने प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया है कि अटेंडेंस कम होने के चलते इन्हें फेल कर दिया गया है. एक साल पीछे कर दिया गया है. इससे इनका भविष्य एक साल बर्बाद हो जाएगा. काफी संख्या में मौजूद छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया और विरोध जताया.

छात्राओं ने की फिर से परीक्षा लेने की मांग

कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रही एक छात्रा ने कहा कि हम लोगों की मांग है कि फिर से परीक्षा ली जाए. अटेंडेंस के चलते एक साल पीछे (फेल) किया गया है. हम लोगों को अगर एक मौका मिलेगा तो हम फिर से परीक्षा दे पाएंगे. हम लोग सेकेंड ईयर की छात्राएं हैं. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि 60 प्रतिशत अटेंडेंस होना चाहिए. अगर हम लोगों का 59 प्रतिशत भी अटेंडेंस है तो परीक्षा नहीं देने दिया जा रहा है. एक अन्य छात्रा ने कहा कि हम हम लोगों का एग्जाम दोबारा ले लिया जाए या प्रमोट कर दिया जाए.

200 के आसपास छात्राओं को लगा ईयर बैक

कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन कर ही एक छात्रा प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि करीब 200 छात्राओं को ये (कॉलेज) ईयर बैक लगा रहे हैं. कॉलेज 200 छात्राओं को पास करे या फिर से परीक्षा ले ले, नहीं तो कॉपी सार्वजनिक तौर पर जांच की जाए. यह नहीं होता है तो हम लोग 24 घंटे के अंदर गवर्नर हाउस में जाएंगे.

प्रतिभा मिश्रा ने कॉलेज पर आरोप लगाते हुए कहा कि तरह-तरह से यहां पैसे लिए जाते हैं. स्लिप तक नहीं मिलता है. सिंगल पेपर में भी क्रॉस लगा है या दो पेपर में भी लगा है तो एक साल का ईयर बैक लगाया जा रहा है. नियम है कि एक विषय में फेल होते हैं तो तीन बार मौका दिया जाए लेकिन कॉलेज ने एक बार भी मौका नहीं दिया है. 

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में ASI के बेटे की मौत मामले में 2 नाबालिग पकड़े गए, बताए जा रहे लालू यादव के रिश्तेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget