एक्सप्लोरर

Patna University Election: पटना यूनिवर्सिटी में कब होगा छात्र संघ का चुनाव? आंदोलन के बीच आई बड़ी जानकारी

Patna University Students Union Election: राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने गुरुवार को बैठक की है. राज्यपाल ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान का निर्देश दिया. 

Patna University Students Union Election 2025: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर आंदोलन जारी है. इस बीच राहत वाली खबर आई है कि जल्द चुनाव होगा. उम्मीद की जा रही है अगले साल (2025) फरवरी महीने के अंतिम में या मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव संपन्न हो जाएंगे. बीते गुरुवार (28 नवंबर) को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने पटना विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की है.

इस बैठक में चुनाव कराने के लिए हरी झंडी दे दी गई है. चुनाव के तारीख भी जल्द आ जाएंगे. दिसंबर और जनवरी में पटना विश्वविद्यालय में परीक्षा होनी है. ऐसे में यह तो तय है कि जनवरी तक कुछ नहीं होने जा रहा है. गुरुवार को बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई है इसकी जानकारी राजभवन की ओर से एक्स (X) हैंडल के जरिए दी गई है.

छात्रों की समस्या गंभीरता से देखें

इस बैठक में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, सभी छात्रावासों के अधीक्षक, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए. बताया गया कि बैठक में विश्वविद्यालय के छात्रावासों की स्थिति, अनुशासन आदि को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं. राज्यपाल ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान का निर्देश दिया. 

इसके अलावा छात्रावासों की मरम्मत निर्धारित समय में पूरा कर छात्रों को आवंटित करने का निर्देश दिया. कहा गया कि अधीक्षक/वार्डेन छात्रावासों में जाकर नियमित अनुश्रवण करें. विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद होता रहे. साथ ही कुलपति को विश्वविद्यालय प्रशासन में आवश्यक बदलाव लाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने छात्र संघ के चुनाव पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया.

2022 में हुआ था छात्र संघ का चुनाव

बता दें कि पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव प्रत्येक वर्ष होना रहता है, लेकिन हर बार दो साल या तीन साल लेट हो जाता है. इससे पहले नवंबर 2022 में छात्र संघ का चुनाव हुआ था. जेडीयू के छात्र संघ के नेता आनंद कुमार अध्यक्ष बने थे. उसके बाद लगातार छात्र चुनाव कराने के लिए मांग कर रहे हैं. 

बीते बुधवार (20 नवंबर) को छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर छात्रों का समूह कुलपति से मिलने पहुंचा था. इस दौरान छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकालने और प्रदर्शन रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को बुलाया गया था. पुलिस ने बल प्रयोग किया था. लाठीचार्ज हुआ था. कई छात्र घायल हो गए थे. घटना के बाद से छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Gopalganj News: यूपी-बिहार के 133 अपराधियों पर गोपालगंज की पुलिस ने घोषित किया इनाम, सरेंडर के लिए अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget