एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, अटकलों का बाजार गर्म, बोले, 'मैं बिहार...'

Patna News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने का मेरा संकल्प पूरा होगा. मुख्यमंत्री से मुझे स्नेह मिला है.

Bihar News: बिहार में आगामी चुनावी से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. पटना में केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार (19 मई, 2025) को मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म हो गया. चिराग पासवान ने कहा, "मैं बिहार आना चाहता हूं. आज सुबह मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई. मुख्यमंत्री का स्नेह मुझे मिला है." उन्होंने कहा कि मेरा राजनीति में आने का कारण 'बिहार' और 'बिहारी' है.

एलजेपीआर प्रमुख ने मुख्यमंत्री से मिले मार्गदर्शन पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्नेह मेरे विश्वास को बढ़ाता है. उम्मीद है बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने का मेरा संकल्प पूरा होगा. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री दो दिवसीय इंटरनेशनल क्रेता विक्रेता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लिए खाद्य प्रसंस्करण में अपार संभावनाएं हैं.

चिराग पासवान बिहार में निभाने जा रहे हैं अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि संभावना को निखारने और व्यवस्थित करने की जरुरत है और उसी सोच के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मैंने कार्यक्रम की विधिवत जानकारी मुख्यमंत्री को दी है. मुझे खुशी है कि उन्होंने कार्यक्रम के प्रति उत्साह दिखाया. अब मैं और मेरा मंत्रालय बिहार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है.

'विदेशी खरीदार राज्य के लघु मध्यम उद्यमों से मिलाएगे हाथ'

चिराग पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के खरीदार पहुंचे हैं. ये खरीदार राज्य के लघु मध्यम उद्यमों से जुड़कर निर्यात को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से स्थानीय खरीदारों को भी फायदा होगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने का मंच प्रदान करेगा.   

ये भी पढ़ें- CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, 'बिहार कृषि' मोबाइल ऐप की भी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget