एक्सप्लोरर

'इस बार निकम्मी और नकारा सरकार को...', शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव

BPSC TRE 3 Candidates Protest: चुनावी साल में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज ने विपक्ष को मौका दे दिया है. राजद के साथ कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने सरकार को नकारा बताया.

Bihar Politics: पटना में मंगलवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से बिहार की सियासत गर्मा गई है. विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कार्रवाई की निंदा की. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से मांग कर रहे युवाओं की बर्बर पिटाई, अन्याय और अत्याचार करना नीतीश-बीजेपी सरकार का मुख्य शौक है. उन्होंने आरोप लगाया कि निकम्मी सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देती है जबकि छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों पर जब मर्जी लाठीचार्ज कर देती है.

आरजेडी के साथ महागठबंधन में शामिल कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी बचाने में जुटे हैं और युवाओं की पिटाई हो रही है. बता दें कि टीआरई-3 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग के लिए शिक्षक अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी बरसाकर मौके से खदेड़ दिया. बीपीएससी टीआरई-3 अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग पहुंचकर दोबारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

शिक्षक अभ्यर्थियों को मिला विपक्ष का साथ

लाठीचार्ज के बाद शिक्षक अभ्यर्थी सरकार से नाराज हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की चेतावनी दी. विपक्ष ने लाठीचार्ज को मुद्दा बना लिया है. कार्रवाई के खिलाफ राजद और कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा, "सभी लोग एकजुट होकर इस बार एनडीए की 20 वर्षों की निकम्मी, आवारा और नकारा सरकार को बदलेंगे." राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अभ्यर्थी चुनाव में वोट की चोट से बदला लेंगे.

लाठीचार्ज की RJD के साथ कांग्रेस की निंदा

उन्होंने कहा लोकतांत्रिक तरीके से मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठी बरसाना दर्शाता है कि सरकार की विदाई का समय आ गया है. कांग्रेस ने सवाल पूछा है कि ये कैसा न्याय है? प्रदर्शनकारी महिलाओं तक को भी नहीं बख्शा गया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि नौकरी की मांग करना जदयू बीजेपी की सरकार को हजम नहीं हुआ. उन्होंने कहा, "बिहार की हकीकत है कि नौकरी मांगने पर लाठियां मिलती हैं. बीपीएससी टीआरई-3 के अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से शिकायतों को लेकर मिलना चाह रहे थे."

ये भी पढ़ें- Patna News: पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 साथियों के साथ 'छोटे सरकार' को किया गया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget