एक्सप्लोरर

Patna Power Cut: पटना वासियों को झटका! दिनभर नहीं रहेगी बिजली, क्या आपका इलाका भी है शामिल? जानें

Patna Electricity Cut: पटना में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराया है. करबिगहिया और मीठापुर ग्रिड में आई तकनीकी खराबी के कारण कई इलाकों में दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है.

Patna Electricity News: बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों लोग भीषण गर्मी से बेहद परेशान हैं. दिन का तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. इस बीच आज गुरुवार (12 जून) को पटना वासियों के लिए एक और सबसे बड़ी समस्या वाली खबर सामने आ रही है. वो खबर ये है कि आज दिन में पटना वासियों की पॉवर कट का सामना करना पड़ेगा क्योंकि बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

क्या है बिजली कटौती की वजह?
जानकारी के अनुसार मध्य पटना में विद्युत आपूर्ति करने वाली 132/33 KV की करबिगहिया एवं मीठापुर ग्रिड में रात के 10:30 बजे तकनीकी खराबी आ गई. जिसकी वजह से इससे जुड़े पटना के 13 विद्युत शक्ति उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है.

विद्युत विभाग ने दी जानकारी
इस समस्या के बीच विद्युत विभाग ने जानकारी दी है. विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रभावित क्षेत्र कंकड़बाग, अशोकनगर, जगनपुरा, खेमानी चक, करवीगहिया, राजेंद्र नगर, कदम कुआं, परसा बाजार, एतवारपुर, राजेंद्र नगर इत्यादि क्षेत्रों में रोटेशन कर के बिजली आपूर्ति की जा रही है.

वहीं ग्रिड की तकनीकी गड़बड़ी दूर होने तक इमरजेंसी रोटेशन सिस्टम का निर्माण कर ग्रिड की आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है. विद्युत विभाग से जुड़े एक विश्वास सूत्रों के अनुसार आज (12 जून) पटना शहरी क्षेत्र में सुचारू रूप से 2 बजे दिन के बाद ही विद्युत आपूर्ति सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है.

सूत्रों के अनुसार अभी युद्ध स्तर तक विद्युत कर्मी ग्रिड में आई तकनीकी खराबियों को ठीक करने में लगे हैं. उपभोक्ताओं को SMS के माध्यम से जानकारी भी प्रदान की गई है.

वहीं लोगों का गर्मी से बहुत बुरा हाल है. एक तरफ मानसून अपने समय से लेट है. पश्चिमी विक्षोभ से भी मिलने वाली थोड़ी राहत का कोई आसरा नहीं दिख रहा. ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान खान पान द्वारा और देसी जुगाड़ से गर्मी के उपचार करने की सलाह दी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget