एक्सप्लोरर

Police Encounter: पटना में डबल एंकाउंटर, पुलिस के एक्शन से अपराधियों में मचा हड़कंप

Patna Police: पटना पुलिस के एनकाउंटर में दो अपराधियों को गोली लगी है. कुख्यात अपराधियों ने भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की थी. पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी.

Patna Police Encounters: पटना में एक के बाद एक बड़ी अपराधी घटनाएं हो रही हैं. पुलिस टीम पर हमले भी थम नहीं रहे हैं. इसी बीच पटना पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है. गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा है. एंकाउंटर का सिलसिला शुरू हो गया है. पटना पुलिस ने डबल एनकाउंटर किया है, जिससे अपराधियों में खौफ पैदा हो गया है.
 
दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस एनकाउंटर
 
शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने एंकाउंटर किया है, जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी है. पहला मुठभेड़ खुसरूपुर में तो दूसरा दानापुर में हुआ है. खुसरूपुर में कुख्यात अपराधी अंगेश कुमार का एनकाउंटर हुआ है. वहीं दानापुर में कुख्यात अपराधी विवेक कुमार का पुलिस ने एनकाउंटर किया.

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने दोनों एंकाउंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी है. उन्होंनें खुसरूपुर एनकाउंटर के बारे में बताया कि आज सुबह खुसरुपुर थानांतर्गत थानाध्यक्ष खुसरुपुर के नेतृत्व में हत्या के प्रयास, लूट एवं आर्म्स एक्ट के काण्डों में वांछित तथा करीब डेढ़ दर्जन काण्डों में संलिप्त अभियुक्त अंगेश कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है.
 
गिरफ्तार अभियुक्त के बयान के आधार पर विभिन्न काण्डों में लूटा हुआ सामान एवं घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र की बरामदगी के लिए उसे संबंधित स्थलों पर लाया गया. इसी क्रम में अभियुक्त ने छुपाकर रखे गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया गया. उसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की.
 
आत्मरक्षा में अभियुक्त घायल हो गया है. उसका इलाज करवाया जा रहा है. इस संबंध में भी प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. FSL टीम के जरिए घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है.
 
वहीं दानापुर में हुए एनकाउंटर के बारे में उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दानापुर थानांतर्गत एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने संबंधी सूचना मिली थी. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापामारी के क्रम में पुलिस की दबिश के चलते अभियुक्त ने आत्मसमर्पण भी कर दिया गया था. उक्त अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा था. इस क्रम में अभियुक्त को संभावित स्थलों पर लाया गया था.
 
इसी क्रम में अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार से ही पुलिस टीम पर 02 से 03 राउंड फायर कर भागने का प्रयास किया गया. तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई, जिससे अभियुक्त के पैर में लगी है. उसका इलाज करवाया जा रहा है. इस संबंध में भी प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. एफएसएल टीम के जरिए घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है.
 
पुलिस को भी करनी पड़ी जवाबी फायरिंग
 
बता दें कि दानापुर में पुलिस ने कुख्यात अपराधी विवेक कुमार का एनकाउंटर किया है. भागने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी. शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ हुई है. दानापुर में 13 जून को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले की जांच कर रही पुलिस ने विवेक कुमार को नामजद किया था.
 
दबाव बढ़ने पर उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. पूछताछ में उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार को छिपाने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस उसे हथियार की बरामदगी के लिए श्री घाट लेकर गई वहां उसने हथियार छिपाने के स्थान की ओर इशारा किया, लेकिन अचानक मौके से उसी हथियार को निकाल कर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में BJP का खेल बिगाड़ेंगे चिराग पासवान? सीट शेयरिंग का बनाया प्लान, इससे कम सीटों में नहीं मानेगी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget