एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव में BJP का खेल बिगाड़ेंगे चिराग पासवान? सीट शेयरिंग का बनाया प्लान, इससे कम सीटों में नहीं मानेगी पार्टी

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए में सीटों के बंटवारे पर खींचतान की संभावना है. चिराग पासवान 70 सीटों की मांग कर सकते हैं और 35 से कम पर राजी नहीं होंगे.

Chirag Paswan in Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. ऐसे में सीटों के तालमेल के लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों में खिचड़ी पक रही है. महागठबंधन में जहां लगातार बैठक हो रही है, तो एनडीए के कई नेता यह कह रहे हैं कि सीटों के बंटवारे में कोई परेशानी नहीं होने वाली. लोकसभा की तरह विधानसभा में भी हम लोग मिलकर बैठकर तय कर लेंगे. 

हालांकि, क्या यह इतना आसान है? यह समझने वाली बात है. यह अलग बात है कि गठबंधन में सभी दलों को ज्यादा से ज्यादा सीट की चाहत होती है, लेकिन एनडीए में जो फॉर्मूला बीजेपी और जेडीयू बनाने की फिराक में हैं, क्या उसपर चिराग पासवान और मांझी सहमत होंगे? यह बड़ा सवाल उठने लगा है. 

यह हो सकता है NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला
बिहार चुनाव में सीटों की शेयरिंग को लेकर अभी तक एनडीए में कोई औपचारिक बैठक नहीं की गई है, लेकिन बीजेपी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, जो फॉर्मूला तय हो सकता है, उसमें 243 सीटों में 102 सीट बीजेपी, 102 सीट जेडीयू, 28 सीट चिराग पासवान की पार्टी, जीतन राम मांझी की पार्टी को 7 सीट और उपेंद्र कुशवाहा को 4 सीट मिल सकती हैं. 

अब कहा यह भी जा रहा है कि अगर चिराग पासवान नहीं माने तो जेडीयू और बीजेपी की एक-एक सीट घट सकती है और चिराग को 30 सीट दी जा सकती हैं. 

70 सीटों की डिमांड रख सकते हैं चिराग पासवान
सवाल उठने लगा है कि क्या चिराग पासवान 30 सीटों पर भी मान जाएंगे? लोक जन शक्ति पार्टी- रामविलास के एक बड़े नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पार्टी की ओर से यह तय हो चुका है कि एनडीए की बैठक होगी तो उसमें पार्टी 70 सीट की डिमांड करेगी और लिस्ट देगी. 

35 से कम सीट में नहीं मानेगी LJP-R
नेता ने बताया कि एलजेपी हर हाल में 40 सीट लेने का दबाव बनाएगी, लेकिन अगर 40 पर बात नहीं बनी तो कम से कम 35 सीट तो अवश्य पार्टी लेगी. 35 सीटों से नीचे एक भी सीट कम नहीं लेने का निर्णय लिया गया है. कहा जा रहा है कि 35 सीट से नीचे हम लोग नहीं मान सकते, उसके लिए कुछ भी करना पड़े.

BJP-JDU को 100 सीटों से कम में होना होगा सहमत? 
अगर चिराग पासवान की पार्टी का यह दावा बरकरार रहा तो निश्चित तौर पर एनडीए में कुछ सीटों के लिए खींचतान हो सकती है. बीजेपी और जदयू को कहीं ना कहीं 100 सीट से नीचे आना पड़ सकता है. तभी एनडीए मजबूत रह सकती है. क्योंकि मांझी की पार्टी भी 15 से 20 सीटों की मांग कर रही हैं, लेकिन चिराग को अगर 35 मिलती हैं तो उस फार्मूले से मांझी को 7 सीट दिया जा सकता है. 

पिछली बार साल 2020 में भी जीतन राम मांझी को जेडीयू के खाते से 7 सीट दी गई थीं जिसमें उन्होंने 4 सीट पर जीत पाई थी. अब गणित देखी जाए तो 35 सीट चिराग पासवान, जीतन राम मांझी की 7 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा को 4 सीट दी जाएंगी तो कुल सीट की संख्या 46 हो जाती है. ऐसे में 197 सीटों पर जेडीयू और बीजेपी बंटवारा कर सकती हैं और 98-99 का फार्मूला तय हो सकता है. 

स्पष्ट तौर पर बता दें कि यह खबर विश्वत सूत्रों के आकलन पर है. किसी भी पार्टी की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान
'भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान
Bihar News: हड़ताली कर्मचारियों को मनाने का दौर खत्म, सभी अंचल कार्यालयों में पूरी तरह शुरू होगा काम
बिहार: हड़ताली कर्मचारियों को मनाने का दौर खत्म, सभी अंचल कार्यालयों में पूरी तरह शुरू होगा काम
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?

वीडियोज

Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump
Iran Israel America War: बारूदी गूंज से दहल उठा बेरूत, हर तरफ मची तबाही | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, एक क्लिक में जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Painkiller Infused Ice Cream : कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
"मुझे पाकिस्तान पसंद है" भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget