एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में उपेंद्र कुशवाहा की बैठक, विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता और नेता, बोले- पार्टी के लिए आए हैं

Bihar Politics: इस बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता कुशवाहा जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. जेडीयू में घमासान के बीच रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने बैठक बुलाई है.

पटना: जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह पर लगातार बयानबाजी करते रहे हैं. आज रविवार को उनकी शक्ति दिखाने का दिन है. कुशवाहा के नेतृत्व में पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में जेडीयू कार्यकर्ताओं की बैठक की जा रही है. इस बैठक से यह भी साफ हो जाएगा कि जो उपेंद्र कुशवाहा जिस पार्टी को मजबूत करने की बात कर रहे हैं उस पार्टी के कितने लोग उनके साथ हैं. बैठक में लखीसराय, गया समेत कई जगह से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पहुंचे हैं. ये बैठक दो दिनों की होगी.

कार्यकर्ता बोले पार्टी के लिए आए हैं
Patna News: पटना में उपेंद्र कुशवाहा की बैठक, विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता और नेता, बोले- पार्टी के लिए आए हैं

ढोल बाजे के साथ बैठक के लिए उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत किया गया. वहां मौजूद लोगों ने कुशवाहा जिंदाबाद के नारे भी लगाए. देखा जाए तो इस बैठक में काफी सारे कार्यकर्ता पहुंचे हैं. एबीपी से बातचीत में गया से आए एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम लोग उपेंद्र कुशवाहा के निमंत्रण पर आए हैं. यहां बैठक हो रही है. वहीं लखीसराय से आए समता पार्टी के फाउंडर मेंबर ने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने बैठक बुलाई है. कहा कि जेडीयू को खत्म होने की साजिश की जा रही है. ये बैठक पार्टी की ओर से है और उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में हैं. हम लोग अपनी पार्टी के लिए ही आए हैं.

जेडीयू में जारी है घमासान
Patna News: पटना में उपेंद्र कुशवाहा की बैठक, विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता और नेता, बोले- पार्टी के लिए आए हैं

इस बैठक के लिए पत्रकारों को भी निमंत्रण दिया गया है. इस बैठक का निमंत्रण जेडीयू के लेटर पैड पर है, लेकिन उसमें न तो पत्रांक है ना दिनांक है. निमंत्रण देने वाले जेडीयू के प्रदेश सचिव रामपुकार सिन्हा हैं. इस बैठक को लेकर पहले भी जेडीयू के कई नेता बोल चुके हैं कि यह बैठक अनलीगल है. कुछ दिन पहले जेडीयू प्रवक्ता एमएलसी नीरज कुमार ने कहा था कि यह बैठक अनलीगल है. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने भी जवाब दिया था कि यह कार्यक्रम पार्टी को मजबूत करने के लिए बैठक है. उन्होंने कहा था कि पार्टी अभी कमजोर हो रही है.

यह भी पढ़ें- Anand Mohan की बेटी सुरभि बनीं मुंगेर की बहू, रिसेप्शन में पहुंचे ललन सिंह, नीरब बबलू समेत कई दिग्गज, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget