एक्सप्लोरर

Patna News: जेडीयू कार्यालय में आपस में भिड़े छात्र नेता, सम्मान समारोह में बवाल, ललन सिंह को रोकना पड़ा संबोधन

Lalan Singh: सोमवार को पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जेडीयू उम्मीदवारों की जीत को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान किसी विवाद को लेकर जेडीयू छात्र नेता आपस में भिड़ गए.

पटना: राजधानी के पटना यूनिवर्सिटी (Patna University) छात्र संघ चुनाव में जेडीयू उम्मीदवारों की जीत के बाद सोमवार को बिहार प्रदेश जेडीयू कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान जेडीयू नेता ललन सिंह (Lalan Singh) मंच पर संबोधन कर रहे थे. उधर, जेडीयू के कार्यकर्ता छात्र नेता आपस में किसी बात पर भिड़ गए. देखते ही देखते मामला बढ़ गया. ललन सिंह ने पहले स्टेज से उनको शांत होने की हिदायत दी, लेकिन माहौल गर्म होता देख अपना संबोधन खत्म करते हुए उनको नीचे आना पड़ा, इसके बाद उनको समझाने लगे. कार्यकर्ता उनके सामने ही बवाल कर रहे थे.

बीजेपी के लिए जेडीयू कार्यकर्ता पर प्रचार के आरोप में विवाद

समारोह में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सभा को संबोधित किया और वो अपनी जगह पर आकर बैठ गए. इसके बाद दर्शक दीर्घा से पार्टी के एक कार्यकर्ता ने मंच पर बैठे दूसरे कार्यकर्ता पर आरोप लगाया कि वो कार्यकर्ता पटना विश्वविद्यालय चुनाव को लेकर जेडीयू उम्मीदवार की जगह एबीवीपी उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहा था. इसके बाद देखते ही देखते जेडीयू प्रदेश कार्यालय सभाकक्ष में पार्टी के कार्यकर्ता दो फाड़ हो गए. माहौल गर्म हो गया. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मंच से ही सभी कार्यकर्ताओं को शांत रहने की हिदायत दे रहे थे, लेकिन कार्यकर्ता उग्र हो गए.


Patna News: जेडीयू कार्यालय में आपस में भिड़े छात्र नेता, सम्मान समारोह में बवाल, ललन सिंह को रोकना पड़ा संबोधन

ललन सिंह के समझाने पर मामला हुआ शांत

ललन सिंह को मंच पर से नीचे उतर कर दोनों पक्ष के आक्रोशित लोगों को शांत करना पड़ा. इस बीच कार्यकर्ता एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते दिखे. इसके बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया. उधर, हंगामे के पहले ललन सिंह ने छात्र नेताओं को सम्मान देकर सभा को संबोधित किया. ललन सिंह ने जेडीयू छात्र नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्र ही कल का भविष्य हैं. हम लोग तो अंतिम पड़ाव पर हैं. हमने राजनीति की शुरुआत 1974  के आंदोलन के जरिए की थी. उस समय कल्पना नहीं की थी कि राजनीति में कुछ करेंगे, लेकिन आज कई जिम्मेवारी को संभाल चुके हैं.

दूसरे विश्वविद्यालयों में बजेगा जेडीयू का डंका

इस दौरान ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला किया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग की, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रह जाते हैं. देश के सबसे पुराना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं मिला. चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दो  करोड़ रोजगार देने की बात करते हैं, लेकिन आज तक रोजगार नहीं मिला. रोजगार की जगह क्या मिला अग्निपथ योजना भावना को भड़का कर काम कर रहे हैं. ललन सिंह ने दावा किया कि पटना विश्वविद्यालय के बाद अब दूसरे विश्वविद्यालय में भी छात्र जेडीयू जीतेगा. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय चुनाव पर छात्र नेताओं को तैयारी करने की बात कही.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: प्रशांत किशोर इस कारण करते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध, बता दी असली वजह

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget