एक्सप्लोरर

Patna Lathicharge: पटना में BPSC कार्यालय के बाहर लाठीचार्ज, नॉर्मलाइजेशन का विरोध करने पहुंचे थे अभ्यर्थी

Patna News: बीपीएससी ने नॉर्मलाइजेशन लागू करने की बात से इनकार किया है. हालांकि बीपीएससी की ओर से आधिकारिक रूप से अभी बयान नहीं आया है.

Patna Lathicharge: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू करने के विरोध में शुक्रवार (06 दिसंबर) को अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया. अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के बाहर पहुंचे थे. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी को देख पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया. इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

वहीं बीपीएससी ने नॉर्मलाइजेशन लागू करने की बात से इनकार किया है. हालांकि बीपीएससी की ओर से आधिकारिक रूप से अभी बयान नहीं आया है. अभ्यर्थी चाहते हैं कि आधिकारिक रूप से बयान जारी किया जाए ताकि संशय ना रहे.

डीएसपी ने बात कराने के लिए मांगे पांच लोगों के नाम

अभ्यर्थियों को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. मौके पर पहुंचीं डीएसपी अनु कुमारी ने कहा कि अभी जिस तरह से इनका (अभ्यर्थी) प्रोटेस्ट है अवैध है. इन लोगों के पास किसी भी तरह की अनुमति नहीं है. ये लोग रोड को जाम कर रहे हैं. अवरुद्ध कर रहे हैं. ये सारा अवैध है. हम इन लोगों से पांच लोगों का नाम मांग रहे हैं. बात कराने के लिए (बीपीएससी से) पांच लोगों को हम लोग लेकर जाएंगे जो प्रतिनिधि मंडल में हैं. 

बता दें कि बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को होगी जिसमें लगभग पांच लाख के करीब उम्मीदवार भाग लेंगे. राज्य के 925 केंद्रों पर परीक्षा ली जानी है. शुरुआत में बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी अधिसूचना में 1,957 रिक्तियों का विज्ञापन निकाला था, लेकिन बाद में संख्या बढ़ाकर 2,035 कर दी गई.

क्या है नॉर्मलाइजेशन?

नॉर्मलाइजेशन एक प्रक्रिया है जिसके तहत किसी परीक्षा में मिले अंकों को सामान्य किया जाता है. यह प्रक्रिया तब अपनाई जाती है जब एक से ज्यादा पालियों में परीक्षा आयोजित की जाती है. नॉर्मलाइजेशन की मदद से परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स का प्रतिशत स्कोर निकाला जाता है.

अभ्यर्थियों का आरोप है कि धांधली सेटिंग के लिए नॉर्मलाइजेशन सबसे बेहतरीन तरीका है व 70वीं बीपीएससी पीटी में तीन सेट में प्रश्न पत्र पूछे जाने का एक लेटर वायरल हुआ है. नॉर्मलाइजेशन इस बार से लागू हो रहा है. नॉर्मलाइजेशन से किसी का कम मार्क्स है तो ज्यादा कर दिया जाएगा और किसी का ज्यादा है तो कम कर दिया जाएगा. इसमें किसी को कुछ पता नहीं चलेगा. परीक्षा में एक ही सेट का प्रश्नपत्र होगा तो सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- Patna News: 16 घंटे में 2 व्यवसायियों की पटना में हत्या, पहले किराना दुकानदार और अब सरिया वाले को ठोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget