एक्सप्लोरर

BPSC अभ्यर्थियों पर पटना में लाठीचार्ज, परसेंटाइल सिस्टम और दो पाली में परीक्षा को लेकर कर रहे थे विरोध

Patna Lathi Charge on 67th BPSC Candidates: सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी विरोध कर रहे थे. इस दौरान बीपीएससी अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

पटनाः पेपर लीक के बाद 67वीं बीपीएससी (BPSC) की पीटी परीक्षा रद्द हो गई थी. नए तारीखों के एलान भी हो गया है लेकिन नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को पटना में जमकर हंगामा किया. परसेंटाइल सिस्टम लागू और दो पालियों में होने वाली परीक्षा का अभ्यर्थी विरोध कर रहे थे. इस दौरान बीपीएससी अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया.

दरअसल, इसी महीने 20 और 22 तारीख को 67वीं बीपीएससी की परीक्षा होनी है. इस बार परीक्षा में परसेंटाइल सिस्टम लागू किया गया है जिसको लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है. इसके अलावा दो दिन में परीक्षा आयोजित करने का जो निर्णय बीपीएससी की ओर से लिया गया है उसका भी विरोध किया जा रहा है. बोर्ड के इन दोनों निर्णय को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थियों का कहना है कि इसमें धांधली होने की आशंका है. यही कारण है कि वो विरोध कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- AUDIO VIRAL: सुन लीजिए साहब! ये है आपकी बिहार पुलिस, कैदी के परिजन से घूस में मांगती है तेल और भाड़ा

एक ही दिन में ली जाए परीक्षा

पटना में जुटे बीपीएससी अभ्यर्थियों ने मांग की है कि परीक्षा एक दिन में ही आयोजित की जाए. इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट भी तैयार की जाए. दो दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी तो दोनों दिन परीक्षा का सवाल का लेवल अलग-अलग होगा. इसलिए दो दिन की जगह परीक्षा एक ही दिन में ली जाए. इन दोनों मांगों को लेकर बुधवार को सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया है.

कुछ दिनों पहले भी बरसाई गई थी लाठी

बता दें कि कुछ दिनों पहले पटना में ही शिक्षक अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. उस दिन भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. पटना के एडीएम केके सिंह ने एक छात्र को इतनी बुरी तरीके से मारा था कि खून तक निकल गया था. इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में 5 साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया रेप, बच्ची की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget