पटना के कंकड़बाग एनकाउंटर पर तेजस्वी यादव बोले, 'बिहार में एक भी दिन ऐसा नहीं है जब...'
Patna Encounter News: पटना में फायरिंग की घटना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी दिन ऐसा नहीं है जब 200 से ज्यादा राउंड गोलियां न चलती हों.

Bihar Firing News: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में दहाड़े अपराधियों ने फायरिंग कर दी. राम लखन पथ में कई राउंड फायरिंग के बाद अपराधी एक घर में घुस गए. पुलिस ने पूरे घर को इलाके को घेर लिया है और अपराधी को सरेंडर के लिए कहा गया. वहीं इस पर अब पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है.
तेजस्वी यादव ने कहा, "राज्य में अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं. हम कई बार कह चुके हैं कि बिहार में एक भी दिन ऐसा नहीं है जब दो सौ से ज़्यादा राउंड गोलियां न चलती हों. ऐसा हर दिन होता है. पटना में हर जगह अपहरण हो रहा है. आप इसे कई जगहों पर देख सकते हैं.
#WATCH | Patna | On firing incident in Patna, former Bihar deputy CM and RJD leader Tejashwi Yadav says, "Crime is increasing day by day in the state. We have been saying several times that there is not a single day when more than two hundred rounds of bullets are not fired in… pic.twitter.com/pbBSNFPO5c
— ANI (@ANI) February 18, 2025
उन्होंने आगे कहा, "पुलिस हिरासत में लोगों को प्रताड़ित किया जाता है. वे हिरासत में मर जाते हैं और कोई जवाब नहीं देता. मुख्यमंत्री को इससे कोई लेना-देना नहीं है. अगर वे अपने अधिकारियों के कहे अनुसार चलें."
पुलिस कर रही कार्रवाई
वहीं इस एनकाउंटर को लेकर पटना एसएसपी ने कहा फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पहुंचे हैं. पुलिस कार्रवाई कर रही है. अपराधी कितने की संख्या में हैं ये अभी पता नही है. पूरी कार्रवाई के बाद जानकारी साझा की जाएगी. उन्होंने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, साथ ही वहां हालात अभी पूरी तरह से काबू में हैं.
ये भी पढ़ें
Live: पटना में पुलिस और बदमाशों में लाइव एनकाउंटर, तेजस्वी यादव बोले- हर दिन चल रही गोली

















