एक्सप्लोरर

Patna Junction Video: पटना जंक्शन पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, रेलवे अधिकारी ने लिया ये बड़ा एक्शन

Patna Junction Obscene Film: रविवार की सुबह का मामला है. प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. आरपीएफ ने संबंधित एजेंसी को फोन कर बंद करवाया.

पटना: रविवार (19 मार्च) की सुबह पटना जंक्शन (Patna Junction) के प्लेटफॉर्म पर लगे दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक अश्लील फिल्म चलने के बाद यात्रियों को शर्मसार होना पड़ा. प्लेटफॉर्म पर महिलाएं और कुछ लोग अपने बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे लेकिन अचानक यह घटना हो गई. यात्री आक्रोशित हो गए. इसकी शिकायत की गई. आरपीएफ ने तत्काल फोन कर संबंधित एजेंसी को कहकर बंद करवाया. इस मामले में रेलवे अधिकारी ने बड़ा एक्शन लिया है.

करीब तीन मिनट तक चली फिल्म

इस संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार यह कहा जा रहा है कि करीब तीन मिनट तक अश्लील फिल्म चलती रह गई. अगर शिकायत नहीं की जाती तो पता नहीं क्या होता. इस पूरे मामले में विज्ञापन एजेंसी पर आरपीएफ पोस्ट में एफआईआर दर्ज की गई है. डीआरएम प्रभात कुमार ने एजेंसी पर जुर्माना लगाया है. ब्लैक लिस्ट करने का भी निर्देश दिया है. इतना ही नहीं बल्कि करार भी समाप्त करने का निर्देश दिया है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि पटना जंक्शन के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर दर्जनों टीवी स्क्रीन लगे हैं ताकि ट्रेन की सूचना यात्रियों को दी जा सके. हालांकि रविवार को हुई यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है. इसके पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है. उस समय अधिकारियों को बाद में इसकी जानकारी मिली थी. इस बार तुरंत पता चलते ही रेलवे की ओर से कार्रवाई की गई है.

इस पूरे मामले में कुछ अधिकारी सुबह 9.56 से 9.59 तक सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर दस पर इस घटना को बता रहे हैं तो वहीं कुछ यात्रियों ने एक नंबर प्लेटफॉर्म पर भी ऐसी घटना की बात कह रहे हैं. अब इस मामले में एजेंसी के दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है. एजेंसी मालिक पर भी एक्शन लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- BJP Statement: 'ना बचाते हैं और ना फंसाते हैं', सीएम नीतीश के इस बयान को विजय सिन्हा ने बताया झूठा और बेबुनियाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget