एक्सप्लोरर

पटना इस्कॉन मंदिर में जमकर मारपीट, प्रबंधन समिति के दो गुट भिड़े, क्या है मामला?

Patna Iskcon Mandir: रविवार को मंदिर प्रबंधन समिति की एक बैठक बुलाई गई थी. इसी दौरान मारपीट हो गई. एक पक्ष की ओर से वित्तीय गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

Patna Iskcon Temple: पटना के इस्कॉन टेंपल में रविवार (06 अक्टूबर) की शाम मंदिर प्रबंधन समिति के दो गुटों में मारपीट हो गई. इस घटना में कई लोग चोट लगने से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि रविवार को मंदिर प्रबंधन समिति की एक बैठक बुलाई गई थी. इसी दौरान मारपीट हो गई. कहा जा रहा है कि पहले से दो गुटों में विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मारपीट के दौरान मंदिर के बाहर सड़क पर मची भगदड़

बताया जाता है कि दो गुटों में एक तरफ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं तो दूसरी ओर उपाध्यक्ष समर्थक हैं. महीनों से दोनों गुटों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. मारपीट के दौरान पटना इस्कॉन मंदिर परिसर और मंदिर के बाहर सड़क पर भगदड़ मच गई. एक गुट ने दूसरे गुट को सड़क पर दौड़ाकर पीटा. घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. ऐसी खबर है कि एक पक्ष की ओर से वित्तीय गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. हालांकि इस पर अभी बहुत कुछ खुलकर सामने नहीं आया है. 

डीएसपी ने कही जांच की बात, बोले- स्थिति सामान्य

इस पूरे मामले में लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा, "इस्कॉन मंदिर में जो साधु रहते हैं या जो बाल योगी हैं, या फिर जो मंदिर प्रशासक है जो मंदिर चला रहा है, इनके बीच कुछ प्रशासनिक दृष्टिकोण से या अन्य कई मामले हैं जिस कारण से इनके बीच मतभेद हो गया. लड़ाई-झगड़ा हो गया. कुछ लोग घायल भी हुए हैं. वे लोग कोतवाली थाने आए थे. हम लोगों ने उनका बयान लिया है. कई तरह के आरोप ये लोग लगा रहे हैं. हम लोग जांच कर रहे हैं." 

डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि साक्ष्य के रूप में जो आएगा उसके आधार पर हम लोग गंभीर रूप से कार्रवाई करेंगे. अभी हम लोग मंदिर जाकर भी देखेंगे. जो लोग घायल हुए हैं उन्हें हम लोगों ने इलाज के लिए भेजा है ताकि मेडिकल हो पाए. बाकी स्थिति सामान्य है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में 2025 के चुनाव में किसे धूल चटाएंगे मुकेश सहनी? निषाद समाज की ताकत दिखाने की कर रहे बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget