एक्सप्लोरर

रात में फ्रेश होने गाड़ी से उतरे IPS को छोड़ गए ड्राइवर और बॉडीगार्ड, 1.5 km पैदल चलकर पहुंचे थाने

Patna News: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के दो सुरक्षाकर्मियों और ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. रात में पेट्रोल पंप पर फ्रेश होने उतरे आईपीएस को छोड़ तीनों गाड़ी लेकर आगे बढ़ गए.

Bihar News: पटना से गयाजी जा रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपक रंजन के साथ हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दोनों बॉडीगार्ड और ड्राइवर आईपीएस अधिकारी को बीच रास्ते में छोड़कर गाड़ी के साथ आगे बढ़ गए. घटना जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र की है. विशेष बिहार सशस्त्र बल के कमांडेट दीपक रंजन को करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ा.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक दीपक रंजन शौच के लिए पेट्रोल पंप पर रुके थे. उनके साथ दोनों बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी उतरकर मोबाइल देखने में व्यस्त हो गए. सड़क किनारे काफी अंधेरा था. आईपीएस अधिकारी के पहुंचने से पहले दोनों बॉडीगार्ड और ड्राइवर गाड़ी लेकर चल दिए. दीपक रंजन का मोबाइल और अन्य सामान गाड़ी में रह गया था. मौके पर पहुंचने के बाद गाड़ी को ना पाकर आईपीएस अधिकारी परेशान हो गए.

डेढ़ किलोमीटर पैदल चले IPS अधिकारी

अन्य साधन नहीं होने की वजह से उन्होंने रात के अंधेरे में पैदल चलने का फैसला किया. करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर पास के टेहटा थाने पहुंचे. थानाध्यक्ष के मोबाइल से बोधगया बटालियन स्थित कमांडेंट के रीडर और अन्य अफसरों को घटना की जानकारी दी. फिर जहानाबाद पुलिस की गाड़ी से आईपीएस अधिकारी को गयाजी भेजा गया. टेहटा थाना से फोन आने के बाद रीडर ने बॉडीगार्ड को फोन किया. बॉडीगार्ड ने दीपक रंजन के आवास में पहुंचने की बात बताई. जब उन्हें सही जानकारी दी गई तो उनके होश उड़ गए.

दोनों बॉडीगार्ड और ड्राइवर पर गिरी गाज

मामले में ड्राइवर और दोनों बॉडीगार्ड पर एक्शन हुआ है. कमाडेंट के ड्राइवर दीपक कुमार और दोनों बॉडीगार्ड को निलंबित कर दिया गया है. तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश जारी हो गया है. पूछे जाने पर कमांडेट दीपक रंजन ने घटना को मामूली बताया. आईपीएस अधिकारी के साथ का मामला गुरुवार (29 मई, 2025) की रात का बताया गया है. 
  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget