एक्सप्लोरर

Anant Singh: पैरोल को लेकर अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट ने दिया झटका, कहा- 'मामला काफी संगीन है'

Anant Singh News: इस चुनावी माहौल में अनंत सिंह बिहार की राजनीति में छाए हुए हैं. वहीं, पैरोल को लेकर अनंत सिंह के मामले में पटना हाई कोर्ट ने सुनवाई की है.

Anant Singh: पांच मई की सुबह पैरोल पर बाहर आए अनंत सिंह को अब पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को झटका दे दिया है. अनंत सिंह के पैरोल पर ब्रेक लगा दी है. दरअसल, अनंत सिंह ने जहां एक तरफ अपने जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर 15 दिनों की पैरोल की मांगी की थी, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने नियमित पैरोल की भी गुहार लगाई थी, जिसको लेकर पटना हाईकोर्ट ने उन्हें झटका दिया है. पटना हाईकोर्ट ने कहा कि जिस मामले में अनंत सिंह जेल में हैं वह मामला काफी संगीन है ऐसे में आपको नियमित पैरोल नहीं दी जा सकती.

चर्चा में हैं अनंत सिंह

बता दें कि अनंत सिंह पैरोल पर बाहर आते ही सीधे अपने क्षेत्र मोकामा पहुंचे थे. इन दिनों अनंत सिंह काफी सुर्खियों में हैं. अनंत सिंह ने खुले तौर पर जदयू को समर्थन दे दिया है. वहीं, अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात के दौरान जदयू के सांसद और मुंगेर लोकसभा प्रत्याशी ललन सिंह के लिए वोट देने की बात कह रहे हैं. अनंत सिंह के साथ सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक चल रहे हैं. 15 दिनों के पैरोल के बाद अनंत सिंह को वापस पटना के बेऊर जेल जाना होगा.

एके 47 मामले में जेल में बंद हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. निर्दलीय चुनाव जीत कर गए थे. इसके बाद राजेडी में शामिल हो गए थे. अभी जेडीयू का समर्थन कर रहे हैं. अनंत सिंह अभी एके 47 मामले में सजायाफ्ता हैं. बेऊर जेल में सजा काट रहे हैं. वहीं, मोकामा से अभी उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक हैं. आरजेडी से चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंची थीं. कुछ दिन पहले आरजेडी छोड़ एनडीए के पाला में शामिल हो गई हैं. नीलम देवी ललन सिंह के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुकी हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में वो मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ी थीं.

ये भी पढे़ं: Anant Singh: 'लाओ सिगरेट रे...', सवाल-जवाब में उलझे अनंत सिंह का स्विंग हुआ मूड! खूब बोले

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget