एक्सप्लोरर

Anant Singh: 'लाओ सिगरेट रे...', सवाल-जवाब में उलझे अनंत सिंह का स्विंग हुआ मूड! खूब बोले

Anant Singh Cigarette: अनंत सिंह के कई बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वह 15 दिनों की पैरोल पर बाहर आए हैं. कहा कि नीतीश कुमार के जैसा कोई मुख्यमंत्री नही है.

Anant Singh News: छोटे सरकार के नाम से चर्चित बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों की पैरोल पर बाहर आए हैं. मुंगरे सीट से ललन सिंह 2024 के चुनावी मैदान में हैं और अनंत सिंह उनकी जीत के लिए लोगों से अपील भी कर रहे हैं. इस दौरान वो लगातार पत्रकारों से बातचीत भी कर रहे हैं. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपने अंदाज में ऐसे कई बयान दिए हैं कि उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक वीडियो जो तेजी से वायरल हो रहा है उसमें अनंत सिंह सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं. इस सवाल पर कि क्या नीतीश कुमार 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे? इस पर अनंत सिंह ने कहा कि हम नहीं जानते हैं. अपने अंदाज में कहा, "अखने मर जाए नीतीश कुमार तो ओकर भागी हम लेले हैं... " इतना कहते ही अनंत सिंह का अचानक मूड स्विंग हो गया. अपने लोगों से कहा, "लाओ सिगरेट रे..."

'नीतीश कुमार के जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं'

अनंत सिंह ने कहा कि मुंगेर सीट पर लड़ाई है ही नहीं. ललन सिंह क्यों जीतेंगे इस पर कहा कि क्यों नहीं जीतेंगे? नरेंद्र मोदी ने काम किया है तो कौन जीतेगा? ललन सिंह ने भी क्षेत्र में काम किया है. आगे उन्होंने नीतीश कुमार के साथ आने की बात पर कहा कि फालतू बात है. नीतीश कुमार के जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं है. एके 47 मामले में फंसाए जाने पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ये सब काम नहीं करते हैं. लिपि सिंह और आरसीपी सिंह ने ये काम किया है.

अनंत सिंह ने आरजेडी पर साधा निशाना

अनंत सिंह ने इस सवाल पर कि नीतीश कुमार के बाद बिहार का मुख्यमंत्री आपको कौन दिखता है इस पर बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि जो लोग बनना चाहता है वो लोग अपराधी है. जनता की चिंता नहीं है. अपना पेट कैसे भरे, विदेश रुपया कैसे जाए इसकी फिक्र है. कहा कि जिसने जंगलराज देखा है वो कभी नहीं कहेगा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने. लालू यादव जो थे उससे ये भारी बेईमान है.

अनंत सिंह ने कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. बिहार में 2019 के चुनाव में एनडीए को 40 में से 39 सीट मिली थी इस पर उन्होंने कहा कि इस बार दो-तीन सीट बिहार में कम हो जाएगी. दावा किया कि मुंगेर में 4 लाख वोटों से ललन सिंह जीतेंगे.

यह भी पढ़ें- 'धर्मशास्त्र सिखाता है कि...', PM मोदी को तेजस्वी यादव ने दी नसीहत, मुसलमानों के आरक्षण पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget