एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना हाई कोर्ट ने केके पाठक के इस आदेश को रद्द किया, कोचिंग संचालकों के लिए आई ये अच्छी खबर

KK Pathak: पटना हाई कोर्ट से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को झटका लगा है. स्टिस मोहित कुमार की सिंगल बेंच ने सुनवाई की. इसके बाद आदेश को रद्द किया गया.

पटना: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) लगातार अपने ताबड़तोड़ एक्शन से चर्चा में हैं. शिक्षा महकमे में नई-नई गाइडलाइन से हड़कंप मचा है. शिक्षक और कर्मचारी सहमे हैं कि जरा सी लापरवाही हुई तो कार्रवाई तय है. इस बीच मंगलवार (03 अक्टूबर) को पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) से केके पाठक को झटका लगा है. उनके एक आदेश को कोर्ट ने रद्द कर दिया है. कोचिंग संचालकों के लिए अच्छी खबर आई है.

दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एक आदेश में कहा था कि सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक कोचिंग संस्थान नहीं चलेंगे. इसी मामले में मंगलवार को कोचिंग एसोसिएशन ऑफ भारत की याचिका पर सुनवाई हुई. इसके बाद कोर्ट ने केके पाठक के इस आदेश को रद्द कर दिया.

सरकार के पास समय रेगुलेट करने का अधिकार नहीं

जस्टिस मोहित कुमार की सिंगल बेंच ने सुनवाई कर कहा कि इस तरह के फैसलों को लेने का अधिकार बिहार सरकार को नहीं है. इस तरह के फैसले कोर्ट ले सकता है. बता दें कि याचिकाकर्ता के वकील ने कोचिंग रेगुलेशन एक्ट 2010 का जिक्र करते हुए कहा था कि समय रेगुलेट करने का अधिकार सरकार के पास नहीं है. अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने कोचिंग एसोसिएशन ऑफ भारत और अन्य के द्वारा ये याचिका दायर की थी.

सरकारी स्कूलों की बढ़ानी थी उपस्थिति

बता दें कि 31 जुलाई को यह आदेश जारी किया गया था. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसते हुए आदेश जारी किया था. कहा था कि सुबह के 9 से शाम के चार बजे तक कोचिंग का संचालन नहीं करना है. वजह यही थी कि सरकारी स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाई जा सके. इसी मामले में पटना हाई कोर्ट का अब आदेश आया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Police: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा रद्द, 7 और 15 अक्टूबर वाले एग्जाम को लेकर जानें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget