एक्सप्लोरर

भारी बारिश के बीच बिहार में क्या है नदियों के हालात? गंगा खतरे के निशान के पार, जानें ताजा अपडेट

Bihar News: उत्तर बिहार के जिलों में भले राहत है लेकिन दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. गंगा नदी बक्सर से लेकर मुंगेर तक खतरे के निशान से करीब ढाई फीट अधिक बह रही है.

बिहार में बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तर बिहार के जिलों में भले राहत है लेकिन दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. गंगा को छोड़ दें तो उत्तर बिहार की मुख्य नदियां कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक अभी खतरे के निशान से नीचे हैं. दक्षिण बिहार में सोन, दरधा और पुनपुन खतरे के निशान से ऊपर है. 

गंगा नदी बक्सर से लेकर मुंगेर तक खतरे के निशान से करीब ढाई फीट अधिक बह रही है. सोमवार (04 अगस्त, 2025) की सुबह छह बजे के रिकॉर्ड के अनुसार, पटना के गांधी घाट पर पानी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर अधिक पाया गया. गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, मुंगेर, लखीसराय और भागलपुर जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. निचले इलाके डूबने लगे हैं. 

अतिरिक्त गोताखोरों की तैनाती

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देख पटना के डीएम त्यागराजन एसएम ने संबंधित पदाधिकारियों को बाढ़ एवं जलजमाव से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा है. तटबंधों की नियमित निगरानी करने एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित सरकार की ओर से निर्धारित मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया है. जिले के सभी घाटों पर एसडीआरएफ की दो टीम के अलावा अतिरिक्त गोताखोरों की तैनाती की गई है.

अन्य जिलों की बात करें तो भोजपुर और बक्सर में कई जगहों पर कटाव की स्थिति बन रही है. मुंगेर और भागलपुर की बात करें तो गंगा अभी खतरे के निशान से नीचे है. हालांकि जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. 

नदी खतरे का निशान अभी कितना
सोन नदी (रोहतास) 108.2 मीटर 101.50 मीटर
कोईलवर 55.52 मीटर 52.58 मीटर
पुनपुन नदी (औरंगाबाद) 97.5 मीटर 94.52 मीटर
पुनपुन नदी (पटना) 50.60 मीटर 50.98 मीटर

(आंकड़े आज सोमवार सुबह 6 बजे के हैं)

बारिश से इन इलाकों को मिली राहत

दूसरी ओर कोसी नदी काफी स्थिर है. बाढ़ की कोई संभावना नहीं दिख रही है. कहा जाए तो कोसी और मिथिलांचल के सभी इलाकों में तीन दिनों से वर्षा से थोड़ी राहत मिली है. यहां पर से पहले सूखे की स्थिति बनी हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget