एक्सप्लोरर

Patna Firing: पटना के पॉश इलाके में सोती रही पुलिस, महिला से लूटपाट, विरोध करने पर 4 लोगों को मारी गोली

Patna Crime News: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित ऊर्जा स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास की घटना है. पीड़ित महिला के पति ने कहा कि घटनास्थल के आसपास कहीं पुलिस नहीं दिखी थी.

पटना: राजधानी पटना में बुधवार की रात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान चार लोगों को गोली मार दी. घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित ऊर्जा स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास की है. बाइक सवार अपराधियों ने बोरिंग रोड में हॉस्टल चलाने वाली मीरा कुमारी से चेन लूट ली. इस दौरान मीरा के साथ एक बाइक और एक स्कूटी से जा रहे उनके ही स्टाफ ने जब विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी. स्टाफ की बेटी काजल को भी गोली मार दी.

महिला के तीन स्टाफ सोनू, अभिषेक और आशीष साथ में थे जिन्हें गोली मारी गई है. चेन लूटने और चार लोगों को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए. बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है. सभी एक बाइक पर सवार होकर आए थे. घटना रात के करीब 12:30 बजे के आसपास की है. मीरा कुमारी के पति मनोज कंकड़बाग में हॉस्पिटल चलाते हैं. परिवार कृषि नगर, एजी कॉलोनी में रहता है.

Patna Firing: पटना के पॉश इलाके में सोती रही पुलिस, महिला से लूटपाट, विरोध करने पर 4 लोगों को मारी गोली

नहीं दिखी कहीं पुलिस

घटना के बाद घायलों को शेखपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. सभी खतरे से बाहर हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद शास्त्री नगर थाना की पुलिस पुहंची. मामले की छानबीन की. घायल महिला के पति अभिषेक कुमार ने बताया कि पटेल नगर से लेकर ऊर्जा स्टेडियम तक कहीं भी पुलिस नहीं दिखी. बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी और चार लोगों को गोली मारने के बाद आराम से फरार हो गए.

Patna Firing: पटना के पॉश इलाके में सोती रही पुलिस, महिला से लूटपाट, विरोध करने पर 4 लोगों को मारी गोली

एसएसपी ने कहा- तीन लोगों को लगी गोली

इस मामले में पटना एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तीन लोगों को गोली लगी है. दो की उम्र 14 से 15 साल के बीच होगी और एक युवक है जिसकी उम्र 22 साल है. तीनों खतरे से बाहर हैं. बताया कि लड़की काजल कुमारी को गोली नहीं लगी है. यह भी कहा कि महिला ने कहा है कि चेन छीनने का प्रयास किया गया है, लेकिन बदमाश नहीं छीन सके. टीम बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: 'तुम हमसे शादी करोगी, जान से मरवा देंगे…', बिहार के डॉक्टर पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget