एक्सप्लोरर

Patna Engineer Murder: फुलवारी शरीफ में इंजीनियर की हत्या, प्रेशर कुकर से अपराधियों ने कूचा सिर

फुलवारी शरीफ स्थित कर्बला ताज नगर की घटना है. देर रात दो अपराधी घर में घुसे थे. हत्या क्यों की गई है इसका खुलासा नहीं हो सका है. मृतक जफरुद्दीन उर्फ सलाउद्दीन विदेश में काम करता था.

पटनाः राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कर्बला ताज नगर में एक इंजीनियर की अपराधियों ने हत्या कर दी. किचन में रखे प्रेशर कुकर से इतना वार किया कि इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई और घर में खून की नदियां बहने लगीं. घटना रविवार रात की बताई जा रही है. घर में इंजीनियर की पत्नी और बच्चे थे. सोमवार की सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

इंजीनियर की पहचान जफरुद्दीन उर्फ सलाउद्दीन के रूप में की गई है. उसकी उम्र 35 से 36 साल के आसपास बताई गई है. घटना के बाद जब सुबह पुलिस पहुंची तो घर का सारा सामान इधर उधर पड़ा हुआ था. हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है. शव के पास में ही कुकर था जिस पर खून लगे थे. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी से मारकर इंजीनियर की हत्या की गई है.

यह भी पढ़ें- पटना में अजान के समय महावीर मंदिर बंद कर देता है लाउडस्पीकर, मस्जिद की ओर से भी रखा जाता है भक्तों का ख्याल

रात में पत्नी से भी हुआ था विवाद

मृतक जफरुद्दीन उर्फ सलाउद्दीन की पत्नी शहनाज परवीन का कहना है कि दो चोर घर में घुसे थे. उनका कहना है कि कल ही विदेश से दिल्ली और फिर ईद मनाने के लिए जफरुद्दीन घर लौटे थे. कर्बला ताज नगर में अपना मकान बनाया था. वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि बीती रात किसी बात को लेकर पत्नी से भी विवाद हुआ था. 

इधर, फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी इकरार अहमद ने बताया कि हत्या की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है. हत्या कुकर से सिर पर मार कर की गई है. सिर पर निशान भी हैं. कुकर में खून भी लगा है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. 

रात में घर में घुसे थे दो चोर

पत्नी शहनाज परवीन के मुताबिक घर में दो चोर चोरी के लिए घुसे थे. उन्हीं से हाथापाई हुई और उसी दौरान यह हत्या हो गई. वहीं इंजीनियर के आठ साल के बेटे का कहना है कि उसे कुछ पता नहीं कि रात में क्या हुआ. सुबह उठने पर पता चला. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: छपरा में लूट के दौरान युवक की गोली मार कर हत्या, लोगों ने अपराधी को भी पकड़ा और पीट-पीटकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget