एक्सप्लोरर

Patna Double Murder: पटना में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, सामने आया 30 हजार रुपये का विवाद

Patna Crime News: दोनों युवकों के सिर में नजदीक से गोली मारी गई जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. ये दोनों युवक हाल ही में जेल से छूट कर आए थे.

पटना: राजधानी पटना के दानापुर में बुधवार को दिनदहाड़े दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों युवकों के सिर में नजदीक से गोली मारी गई जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से आए बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए. लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दानापुर एएसपी अभिनव धीमान एवं थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.

घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर एएसपी ने बताया कि दोनों मृत युवक अपराधी छवि के थे. हाल ही में ये जेल से छूट कर आए थे. पुलिस रिकॉर्ड खंगाल रही है. मृतकों की पहचान दानापुर के दलदली निवासी अंकित कुमार उर्फ एक्वा (22 वर्ष) और गाभतल अखाड़ा निवासी रोहित कुमार (20 वर्ष) के रूप में की गई है. गुलडाक स्थान मंदिर के नजदीक से जा रहे थे तभी बाइक से आए बदमाशों ने दोनों को गोलियों से भून डाला.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने दोनों युवकों को नजदीक से सिर में गोली मारी. गोली लगने के बाद दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल लाया. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है.

गुस्साए लोगों ने सड़क पर की आगजनी

इधर, हत्या की वारदात से गुस्साए लोगों ने गाभतल के पास दानापुर-गांधी मैदान मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की. वहीं इस मामले में एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रथम दृष्टया 30 हजार रुपये के विवाद में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही. जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार के जाल में फंस गए हैं तेजस्वी', 2025 में क्या होगा ये संजय जायसवाल ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget